Chanakya Niti about Women: महिलाओं की ये 5 बुराईयां, बढ़ाती हैं उनकी परेशानियां

Edited By Updated: 19 Jun, 2020 12:32 PM

chanakya niti formula

राजनीति और कूटनीतिज्ञ के पितामाह आचार्य चाणक्य ने महिलाअों के स्वभाव के बारे में अपने विचार रखते हुए कहा है कि स्त्रियों को समझना बहुत मुश्किल है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Chanakya Niti about Women: राजनीति और कूटनीतिज्ञ के पितामाह आचार्य चाणक्य ने महिलाओं के स्वभाव के बारे में अपने विचार रखते हुए कहा है कि स्त्रियों को समझना बहुत मुश्किल है। उनमें कुछ ऐसी बुराईयां होती हैं, जिसके कारण उन्हें अपने जीवनकाल में बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

PunjabKesari Chanakya Niti about Women

आचार्य चाणक्य के अनुसार: अनृतं साहसं माया मूर्खत्वमतिलोभिता। अशौचत्वं निर्दयत्वं स्त्रीणां दोषा: स्वभावजा:।।

PunjabKesari Chanakya Niti about Women  
इस श्लोक में महिलाओं की 5 बुराइयों का उल्लेख किया गया है- 
अधिकतर महिलाएं बात-बात पर असत्य बोलती हैं। कई बार इन्हें अपनी इसी आदत के कारण मुसीबतों का सामना भी करना पड़ता है।

PunjabKesari Chanakya Niti about Women

अधिकांश महिलाएं अपने स्वभाव और विवेक की कमी के कारण बिना सोचे-समझे कोई भी कार्य कर लेती हैं।

ज्यादातर महिलाएं प्रत्येक बात पर नखरा करती हैं। दूसरों को प्रभावित करने के लिए और अपनी ओर उनका ध्यान खींचने के लिए भिन्न-भिन्न प्रकार के पैंतरे अपनाती हैं।

PunjabKesari Chanakya Niti about Women

कुछ स्त्रियां ज्यादा आत्मविश्वास के कारण बेवकूफी वाले काम करती हैं। जिसके परिणामस्वरुप उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं।

आचार्य चाणक्य के अनुसार महिलाएं धन और सोने की लालची होती हैं। इसी लालच के कारण कई बार वे सही और गलत के बीच का अंतर भूल जाती हैंं।

PunjabKesari Chanakya Niti about Women

 

 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!