कौन सा मंत्र आपको दिलाएगा Luxury Life, जानिए राशि अनुसार

Edited By Updated: 04 Feb, 2020 03:50 PM

chant these mantra according to your zodiac

आए दिन अपनी वेबसाइट के जरिए हम आपको हिंदू धर्म से जुड़ी बहुते से जानकारी देते हैं। इसी कड़ी में हम आपको बता चुके हैं कि हिंदू धर्म में मंत्र जाप के बिना हर पूजा अधूरी है। यही कारण है कि हर तरह के धार्मिक कार्य के आख़िर में मंत्रों के उच्चारण के साथ...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आए दिन अपनी वेबसाइट के जरिए हम आपको हिंदू धर्म से जुड़ी बहुते से जानकारी देते हैं। इसी कड़ी में हम आपको बता चुके हैं कि हिंदू धर्म में मंत्र जाप के बिना हर पूजा अधूरी है। यही कारण है कि हर तरह के धार्मिक कार्य के आख़िर में मंत्रों के उच्चारण के साथ भगवान का आवाह्नन किया जाता है। धार्मिक ग्रंथों व शास्त्रों आदि की बात करें तो उसमें  उल्लेख किया गया है कि मंत्र जाप करने से न केवल देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है बल्कि साथ ही साथ मोक्ष भी प्राप्त होता है। इतना ही नहीं मत्रों का जाप से धन संबंधी तथा वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां तक दूर हो जाती हैं। मगर प्रॉब्लम वहां आती है जब हमें यहीं नहीं पता होता कि हमें किस मंत्र का जप कब और कैसे करना चाहिए। अब आप यकीनन समझ ही गए होंगे कि हम आपको क्या बताने वाले हैं। जी हां, हम आपको आपकी इस समस्या समाधान लाएं। हम आपको बताने वाले हैं आपकी राशि के अनुसार मंत्र। यानि आप बड़ी आसानी से जान सकते हैं कि आप के लिए कौन सा मंत्र लाभदायक साबित हो सकता है। 
PunjabKesari, mantra jaap, mantra, मंत्र जाप, मंत्र
मेष: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। इसलिए इन्हें हनुमान जी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इनके लिए सबसे लाभ प्रदान करने वाला मंत्र है ॐ हनुमते नमः।

वृष: इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। इन्हें अपने जीवन की धन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए इस मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए तथा ॐ दुर्गादेवयै नमः का जाप करना चाहिए।

मिथुन: मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। जिस कारण इनके लिए गणेश जी की पूजा करना सबसे लाभदायक माना जाता है। इसके अलावा इन्हें ॐ गणपते नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। 

कर्क: ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। और क्योंकि चंद्रमा शिव जी के सिर पर विराजमान हैं इसलिए इनके लिए इस राशि शिव जी का पूजन तथा ॐ नमः शिवाय : मंत्र का जाप करना करना चाहिए शुभ माना जाता है।

सिंह: इस राशि के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य देव हैं। जिस कारण ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि इन्हें प्रत्येक दिव नियमित रूप से सूर्यदेव का पूजन करना चाहिए और ॐ सूर्याय नमः मंत्र का का जाप चाहिए।

कन्या: कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह को माना जाता है। इस राशि के जातकों को हर दिन दो बार ॐ गं गणपते नमः मंत्र का जाप तथा इनका पूजन करने से धन लाभ होता है।
PunjabKesari, mantra jaap, mantra, मंत्र जाप, मंत्र
तुला: इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। इन्हें माता लक्ष्मी की आराधना करना चाहिए तथा ॐ महा लक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह को माना जाता है। कहा जाता है मंगल ग्रह सबसले क्रूर ग्रह माना जाता है। इसलिए इन्हें मंगल को प्रसन्न करने के लिए हनुमान जी का पूजन तथा ॐ हं हनुमते नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।

धनु: बृहस्पति ग्रह को धनु राशि का स्वामी ग्रह माना जाता है। मान्यता है कि इस राशि के जातकों को हर दिन भगवान विष्णु का पूजन करना चाहिए और ॐ श्री विष्णवे नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।

मकर: मकर वालों की राशि के स्वामी न्याय के देवता शनि को माना जाता है। इन्हें अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने के लिए शनि और हनुमान जी की पूजा करना चाहिए। साथ ही साथ ॐ शम् शनिश्चराये नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।

कुंभ: इस राशि के लोगों के स्वामी भी शनि ग्रह ही हैं और शनि के गुरु हैं भोलेनाथ। ऐसे में इस राशि के जातकों को भगवान शिव के पूजन के साथ-साथ महामृत्युंजय का पाठ करना चाहिए।

मीन: इस राशि का स्वामी बृहस्पति यानि गुरू ग्रह को माना जाता है। ऐसे में इन्हें को भगवान नारायण का ध्यान करना चाहिए और ॐ नारायणा नमः व ॐ गुरुवे नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।
PunjabKesari, mantra jaap, mantra, मंत्र जाप, मंत्र

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!