Weekly Good Luck (18.05.2026 से 24.05.2026 ): जानें, इस हफ्ते क्या है आपका Lucky Charm

Edited By Updated: 18 May, 2026 02:10 PM

weekly good luck

इस सप्ताह मेष राशि के जातकों शुभ रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। सोचे हुए काम इस सप्ताह पूरे होते हुए नजर आएंगे।

मेष राशिफल
इस सप्ताह मेष राशि के जातकों शुभ रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। सोचे हुए काम इस सप्ताह पूरे होते हुए नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति में पहले से ज्यादा सुधार देखने को मिलेगा। लंबे समय से फंसा हुआ काम पूरा हो सकता है। 
गुड लक मंत्र: घर की दहलीज पार करने से पहले माता-पिता के चरण स्पर्श करें, हर काम में सफलता मिलेगी।

वृषभ राशिफल 
वृषभ राशि के यह वीक नई उम्मीदें और अवसरों वाला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे।  किसी उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।  जो लोग लंबे समय से वाहन सा प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होता हुआ नजर आएगा। 
गुड लक मंत्र: बुधवार के दिन अपने हाथों से गाय को हरी घास खिलाएं, घर में समृद्धि आएगी।

मिथुन राशिफल 
यह हफ्ता मिथुन राशि के जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। कानूनी या कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
गुड लक मंत्र: रोजाना सुबह पक्षियों के लिए दाना और पीने का पानी छत पर रखें, मानसिक तनाव दूर होगा।

कर्क राशिफल 
कर्क राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता कर्मप्रधान रहेगा। भाग्य आपके दरवाजे पर दस्तक देगा, लेकिन आलस्य के कारण आप बेहतरीन मौके गंवा सकते हैं, इसलिए एक्टिव रहें। सप्ताह के अंत में किसी रसूखदार या प्रभावशाली व्यक्ति के हस्तक्षेप से आपका कोई बड़ा और जटिल काम आसानी से सुलझ जाएगा।
गुड लक मंत्र: सोमवार को शिवलिंग पर कच्चे दूध में जल मिलाकर अभिषेक करें, राह की बाधाएं दूर होंगी।

सिंह राशिफल 
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामाजिक प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में बढ़ोतरी कराने वाला साबित होगा। यदि आप किसी नए बिजनेस या स्टार्टअप की शुरुआत करना चाहते हैं, तो किस्मत आपका पूरा साथ देगी। सरकारी महकमे में अटके हुए आपके काम इस हफ्ते बिना किसी अड़चन के पूरे हो सकते हैं।
गुड लक मंत्र: रोज सुबह तांबे के पात्र से उगते हुए सूर्य देव को जल अर्पित करें, आत्मबल में वृद्धि होगी।

कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए भाग्य इस सप्ताह मिलाजुला असर दिखाएगा। किसी भी अनजान शख्स पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें, अन्यथा धोखा हो सकता है। हालांकि, आपकी प्रैक्टिकल सोच आपको हर मुश्किल परिस्थिति से सुरक्षित बाहर निकाल लेगी। पैसों के लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतें।
गुड लक मंत्र: अपनी क्षमता के अनुसार किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न दान करें, संकट टलेंगे।

तुला राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता आर्थिक समृद्धि लेकर आने वाला है। धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे, जिससे बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। जमीन-जायदाद या पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना पारिवारिक विवाद इस सप्ताह आपके हक में सुलझने की प्रबल संभावना है।
गुड लक मंत्र: शुक्रवार की शाम को मां लक्ष्मी के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाकर कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

वृश्चिक राशिफल 
इस सप्ताह आपकी सोची हुई रणनीतियां पूरी तरह कारगर सिद्ध होंगी। आप जो भी नया प्रोजेक्ट या काम शुरू करेंगे, उसमें भाग्य का पूरा बैकअप आपको मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या सैलरी इंक्रीमेंट की बातचीत फाइनल हो सकती है। किसी जरूरी काम से की गई यात्राएं सुखद रहेंगी।
गुड लक मंत्र: मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें, सारे संकट दूर होंगे।

धनु राशिफल
धनु राशि के जातकों का रुझान इस हफ्ते अध्यात्म और धार्मिक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा, और यही सात्विकता आपके भाग्य को बल देगी। परिवार के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। छात्र वर्ग को किसी प्रतियोगी परीक्षा या इंटरव्यू में मनमुताबिक सफलता हासिल होगी।
गुड लक मंत्र: प्रतिदिन सुबह अपने माथे पर चंदन, केसर या हल्दी का तिलक लगाएं, दिन शुभ रहेगा।

मकर राशिफल
मकर राशि वालों के लिए यह हफ्ता मिले-जुले परिणाम लेकर आ रहा है। शुरुआती दिनों में काम का बोझ और तनाव थोड़ा ज्यादा रहेगा, लेकिन गुरुवार के बाद से भाग्य का साथ मिलने लगेगा और स्थितियां सुधरेंगी। केवल भाग्य के भरोसे बैठने के बजाय अपने कौशल पर भरोसा रखें।
गुड लक मंत्र: शनिवार की सूर्यास्त के बाद पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाएं, सुख-शांति बढ़ेगी।

कुंभ राशिफल 
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता किसी बड़े वरदान की तरह है। काफी समय से अटका हुआ या रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य इस सप्ताह अचानक गति पकड़ेगा। मित्रों, करीबियों और परिवार का हर मोड़ पर सहयोग मिलेगा, जिससे आपके भाग्य को और अधिक मजबूती मिलेगी।
गुड लक मंत्र: चींटियों के बिल के पास आटा और चीनी का मिश्रण डालें, जीवन के उतार-चढ़ाव समाप्त होंगे।

मीन राशिफल 
इस सप्ताह मीन राशि के जातक एक अद्भुत और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर रहेंगे। नए बिजनेस एग्रीमेंट या पार्टनरशिप डीड साइन करने के लिए समय बहुत अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी और आप खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से बेहद हल्का और तनावमुक्त महसूस करेंगे।
गुड लक मंत्र: भगवान विष्णु की आराधना करें और 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' महामंत्र का यथाशक्ति जाप करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!