मंदिर में खुदाई की सूचना पर 5 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई

Edited By Updated: 24 Oct, 2026 12:16 PM

unauthorized temple digging preventive action

उत्तर-पश्चिमी जिले के केशवपुरम थाना क्षेत्र में मंदिर परिसर में खुदाई किए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है।

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): उत्तर-पश्चिमी जिले के केशवपुरम थाना क्षेत्र में मंदिर परिसर में खुदाई किए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा  के तहत कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, 23 अक्तूबर को पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) के माध्यम से सूचना मिली थी कि मंदिर में चार से पांच लोग कथित तौर पर खुदाई कर रहे हैं। 

सूचना मिलने के बाद केशवपुरम थाना पुलिस ने मौके से संबंधित मामले की जांच की। जांच के दौरान अश्लील इशारे किए जाने की पुष्टि नहीं हुई। साथ ही, संबंधित व्यक्तियों का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने नहीं आया। हालांकि, क्षेत्र में शांति और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने पांचों व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!