Char Dham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा का समापन करीब, जानें किस दिन बंद होंगे केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट

Edited By Updated: 26 Oct, 2026 04:06 PM

char dham yatra 2026

उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर है। सर्दियों की शुरुआत के साथ ही हिमालय में स्थित चारों प्रमुख धामों के कपाट शीतकाल के लिए बंद  होने जा रहे हैं। अगर आप भई इस साल चारधाम के दर्शन करने की प्लानिंग बना रहे हैं,...

Char Dham Yatra 2026 : उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर है। सर्दियों की शुरुआत के साथ ही हिमालय में स्थित चारों प्रमुख धामों के कपाट शीतकाल के लिए बंद  होने जा रहे हैं। अगर आप भई इस साल चारधाम के दर्शन करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो अब यात्रा की तारीख तय करने में देर न करें। साल 2026 की चारधाम यात्रा अप्रैल में शुरू हुई थी। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तारखंड पहुंचे। अब स र्दियों के मौसम को देखते हुए मंदिर समितियों ने चारों धामों के कपाट को बंद करने की तारीखों और समय का घोषणा कर दी है। 

चारधाम यात्रा 2026: किस दिन बंद होंगे चारों धाम के कपाट?
गंगोत्री धाम -  
10 नवंबर 2026  दोपहर 12:05 बजे
यमुनोत्री धाम-   11 नवंबर 2026  सुबह 10:28 बजे
केदारनाथ धाम-  11 नवंबर 2026  सुबह 8:30 बजे
बद्रीनाथ धाम-  16 नवंबर 2026 रात 9:37 बजे

सर्दियों में क्यों बंद कर दिए जाते हैं चारधाम के कपाट?
उत्तराखंड के चारों धाम गढ़वाल हिमालय के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्थित हैं। सर्दियों में यहां तापमान काफी नीचे दिर सकता है। बर्फबारी होती है और रास्तों पर आवाजाही मुश्किल हो जाती है। इन परिस्थितियों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और धार्मिक परंपराओं को ध्यान में रखते हुए मंदिरों के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाते हैं। यह केवल मंदिर बंद होने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि इससे जुड़ी उत्सव डोलियों और शीतकालीन पूजा की सदियों पुरानी परंपराएं भी निभाई जाती हैं। श्रद्धालु संबंधित शीतकालीन पूजा स्थलों पर जाकर दर्शन कर सकते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!