उज्जैन पहुंचीं अभिनेत्री दिव्या दत्ता, बोलीं- महाकाल बाबा खुद बुलाते हैं

Edited By Updated: 29 Oct, 2026 01:06 PM

divya dutta ujjain mahakal temple visit

बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री दिव्या दत्ता बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने भाई के साथ भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। महाकाल के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें ऐसा लगता है, जैसे बाबा...

Divya Dutta Ujjain Mahakal Temple Visit : बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री दिव्या दत्ता बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने भाई के साथ भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। महाकाल के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें ऐसा लगता है, जैसे बाबा महाकाल खुद उन्हें अपने दरबार में बुलाते हैं। एक साल के भीतर दूसरी बार महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं दिव्या दत्ता ने मंदिर की व्यवस्थाओं की भी जमकर सराहना की।

फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री दिव्या दत्ता का आध्यात्मिक अंदाज उज्जैन में देखने को मिला। बाबा महाकाल के दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि महाकाल मंदिर में हर बार भगवान का एक नया स्वरूप देखने को मिलता है। यहां आकर उन्हें सुकून, शांति और अपनेपन का एहसास होता है। उन्होंने कहा कि महाकाल बाबा की कृपा है कि उन्हें बार-बार उनके दर्शन करने का अवसर मिल रहा है।

नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने के सवाल पर दिव्या दत्ता ने कहा कि बच्चों को बचपन से ही घर में पूजा-पाठ और धार्मिक परंपराओं से जोड़ना चाहिए। परिवार के माध्यम से बच्चों में संस्कार विकसित किए जा सकते हैं। उन्होंने उज्जैन में आयोजित होने वाले लाइट एंड साउंड शो का हिस्सा बनने की इच्छा भी जाहिर की। वहीं, अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर अभिनेत्री ने बताया कि उनकी सीरीज ‘गजब रात’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इसके अलावा उन्होंने 6 नवंबर को ZEE5 पर मनोज बाजपेयी के साथ अपनी फिल्म ‘लास्ट मैन इन टावर’ आने की जानकारी दी। उनकी फिल्म ‘गांधी’ भी जल्द दर्शकों के सामने आएगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!