महाकाल के दरबार में धनतेरस की खास पूजा, राष्ट्र की उन्नति और विश्व शांति के लिए हुआ अनुष्ठान

Edited By Updated: 06 Nov, 2026 04:02 PM

mahakaleshwar dhanteras special puja 2026

धनतेरस के पावन पर्व पर शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में राष्ट्र कल्याण, आरोग्य, सुख-समृद्धि एवं सर्वजन मंगल की कामना के साथ विशेष अभिषेक-पूजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर पुरोहित समिति द्वारा विधि-विधान से भगवान महाकाल का...

Mahakaleshwar Dhanteras Special Puja 2026 (विशाल ठाकुर) : धनतेरस के पावन पर्व पर शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में राष्ट्र कल्याण, आरोग्य, सुख-समृद्धि एवं सर्वजन मंगल की कामना के साथ विशेष अभिषेक-पूजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर पुरोहित समिति द्वारा विधि-विधान से भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया। पूजन में उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह, मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक तथा पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सपत्नीक शामिल हुए। सभी ने भगवान महाकाल का अभिषेक, पूजन-अर्चन एवं आरती कर दीप प्रज्वलित किए।

पूजन मंदिर पुरोहित समिति के अध्यक्ष पं. लोकेन्द्र व्यास सहित अन्य पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। इस दौरान अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। धनतेरस के अवसर पर भगवान महाकाल से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई। मंदिर परिसर में पर्व को लेकर भक्तिमय वातावरण रहा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!