Diwali 2025: न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी मनाई जाती है दीपावली लेकिन अलग अंदाज से

Edited By Updated: 16 Sep, 2025 04:52 PM

diwali

Diwali 2025: हमारे देश में पर्वों एवं त्यौहारों की एक लम्बी श्रृंखला है। यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा एवं गौरवमय अतीत के प्रतीक हैं। दीपावली देश का एक प्रमुख पर्व है। यह पर्व पांच दिनों तक चलता है इसलिए इसे महापर्व कहते हैं। दीपावली प्रकाश...

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Diwali 2025: हमारे देश में पर्वों एवं त्यौहारों की एक लम्बी श्रृंखला है। यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा एवं गौरवमय अतीत के प्रतीक हैं। दीपावली देश का एक प्रमुख पर्व है। यह पर्व पांच दिनों तक चलता है इसलिए इसे महापर्व कहते हैं। दीपावली प्रकाश पर्व है। इस दिन सभी लोग अपने-अपने घरों में दीप-मोमबत्ती जलाते हैं और घरों को सजाते हैं। इस दिन पटाखे एवं फुलझड़ी चलाने का प्रचलन है। यह खुशी और उल्लास का पर्व है। सब लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशियां सांझी करते हैं।

PunjabKesari diwali

Deepawali 2025: दीप प्रकाश का प्रतीक है। दीप ज्ञान का प्रतीक है। दीप शुभ का प्रतीक है। देश और धरा से अज्ञान रूपी अंधकार समाप्त हो और ज्ञान का प्रकाश फैले, इस भावना और कामना के साथ दीपावली पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाने की परम्परा है।

PunjabKesari diwali

Happy Diwali: दीपावली हमारे देश में ही नहीं, विश्व के कई अन्य देशों में भी मनाई जाती है। अलग-अलग देशों में यह पर्व अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। आइए बात शुरू करते हैं अपने पड़ोसी देश नेपाल से, जहां यह पर्व भारत की तरह ही पांच दिन तक चलता है।

PunjabKesari diwali

Diwali in Nepal  नेपाल : नेपाल में यह पर्व ‘तिहार’ के नाम से मनाया जाता है। इसका पहला दिन काक दिवस, दूसरा दिन श्वान दिवस कहा जाता है। इन दिनों कौओं व कुत्तों को विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ देकर जिमाया जाता है। कुत्तों के माथे पर तिलक लगाकर, उनके गले में माला पहनाकर विधि-विधान से पूजा करते हुए उनकी आरती उतारी जाती है। ‘तिहार’ का तीसरा दिन प्रकाश उत्सव होता है। इस दिन लक्ष्मी पूजन, आतिशबाजी व दीपमाला भारत की तरह ही होती है। चौथे दिन यम पूजा व पांचवें दिन भाई दूज मनाया जाता है।

PunjabKesari diwali

 Diwali in Burma बर्मा : म्यांमार (बर्मा) में यह पर्व राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाया जाता है। भारत की तरह ही यहां भी भगवान विष्णु-लक्ष्मी का पूजन होता है। लोग नए कपड़े पहन कर नाचते-गाते हैं। रात्रि में दीपों की पक्तियां सजाकर रोशनी की जाती है और आतिशबाजी भी चलाई जाती है।

PunjabKesari diwali

Diwali in Malaysia मलेशिया : मलेशिया में घरों की साफ-सफाई करके खूब सजावट की जाती है। मिट्टी के दीपकों को परम्परागत रूप से सजाकर, आतिशबाजी करते हुए दीपोत्सव की खुशियां मनाई जाती हैं।

PunjabKesari diwali

Diwali in England  इंगलैंड : इंगलैंड में ‘गार्ड फास्स डे’ के नाम से दीपावली जैसा ही पर्व मनाया जाता है। इस दिन खूब पटाखे चलाकर धूम-धड़ाका किया जाता है। चन्दन की लकड़िया जलाकर रोशनी की जाती है। युवक-युवतियां इसकी परिक्रमा करते हुए खूब नृत्य करते हैं।

PunjabKesari diwali

Diwali in France फ्रांस : फ्रांस में क्रान्ति दिवस पर दीपोत्सव होता है। घरों को खूब सजाकर रोशनी की जाती है। बच्चे रंगीन रॉकेट छोड़कर खूब जश्न मनाते हैं। सभी लोग खूब आतिशबाजी छोड़ते हुए इसका भरपूर आनन्द लेते हैं।

PunjabKesari diwali

Diwali in Thailand थाइलैंड : थाइलैंड में इसे ‘लाभ क्रायोंग’ के नाम से इन्हीं दिनों मनाया जाता है। इस पर्व पर केले के पत्तों से विशेष रूप से तैयार दीपक में मोमबत्ती जलाकर उसे नदी में छोड़ा जाता है। सैंकड़ों तैरते दीपक अनोखी छटा बिखेरते हैं। लोग एक-दूसरे को बधाइयां देते हुए मिठाई बांटते हैं। मान्यता है कि नदी में बहाए गए दीपक के साथ ही मनुष्य के पाप भी बह जाते हैं।

PunjabKesari diwali

Diwali in Mauritius मॉरीशस : मॉरीशस में भारत की तरह ही लक्ष्मी पूजन होता है। विभिन्न प्रकार की ज्यॉमितीय आकृतियों सें घरों को सजाया जाता है और सभी मार्गों को फूलों से सजाया जाता है। खूब आतिशबाजी की जाती है। इत्र व सुगन्धित पुष्पों से मेहमानों की आवभगत कर उन्हें विभिन्न व्यंजन परोसे जाते हैं।

PunjabKesari diwali

 Diwali in Japan जापान : जापान निवासी लालटेनों के त्यौहार के नाम से यह पर्व मनाते हैं। यह पर्व सितम्बर में होता है। बाग-बगीचों में पेड़ों पर लालटेन टांगी जाती हैं। रंग-बिरंगे कंदील लगाए जाते हैं। उस रात घर के दरवाजे बंद नहीं किए जाते। सारी रात नाच-गाना चलता रहता है। घने जंगल में पटाखे फोड़ने की परम्परा भी है। अगले दिन जापानी नए वस्त्र पहनकर जल क्रीड़ा करते और नौका विहार का आनन्द उठाते हैं।

PunjabKesari diwali

Diwali in Sri Lanka श्रीलंका : श्रीलंका में दीपावली पर चीनी मिट्टी व मिश्री से बने खिलौनों की विशेष दुकानें सजती हैं। यहां मिश्री को ही मिठाई के रूप में इस्तेमाल करने की परम्परा है। मिट्टी के दीपक जलाकर घरों में रोशनी की जाती है। इस रात सफेद हाथियों को विशेष स्वर्णाभूषणों से सजाकर जुलूस निकाला जाता है जो इस पर्व का एक अभिन्न अंग है।

PunjabKesari diwali

Diwali in China चीन : चीन में यह पर्व मनाने के लिए कई दिन पूर्व घरों की सफाई शुरू कर दी जाती है। मकानों के बाहर लाल कागज से बनी मानव आकृतियां चिपकाई या लटकाई जाती हैं। घरों में रंगीन कागजों से सजावट की जाती है। मान्यता है कि इस तरह से सजावट करने पर वर्ष भर अनिष्ट की आशंका नहीं रहती।

PunjabKesari diwali

Diwali in South America दक्षिण अमरीका : दक्षिण अमरीका में तो इसे राष्ट्रीय वर्ष के रूप में मान्यता प्राप्त है। इस दिन सार्वजनिक अवकाश भी रहता है।

PunjabKesari diwali

 Diwali in Guyana गुयाना : गुयाना में घरों को खूब सजाया जाता है। रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाए जाते हैं। रात को आतिशबाजी का कार्यक्रम चलता है। इनके अतिरिक्त फिजी, तिब्बत, ग्वाटेमाला आदि देशों में भी दीपावली का पर्व मनाया जाता है।

PunjabKesari diwali

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!