Edited By Sarita Thapa,Updated: 07 Mar, 2026 04:08 PM

तिरुपति के प्रसिद्ध तिरुमाला मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। उगादि पर्व 19 मार्च 2026 के अवसर पर भीड़ को नियंत्रित करने और सामान्य भक्तों को दर्शन की प्राथमिकता देने के लिए तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने मंदिर के...
Tirupati Balaji Temple News : तिरुपति के प्रसिद्ध तिरुमाला मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। उगादि पर्व 19 मार्च 2026 के अवसर पर भीड़ को नियंत्रित करने और सामान्य भक्तों को दर्शन की प्राथमिकता देने के लिए तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने मंदिर के शेड्यूल में बड़े बदलाव किए हैं। टीटीडी अधिकारियों का कहना है कि ये बदलाव इसलिए किए गए हैं ताकि दूर-दराज से आने वाले सामान्य श्रद्धालुओं को लंबी कतारों में कम इंतजार करना पड़े। भक्तों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी शेड्यूल के अनुसार बनाएं।
उगादि पर्व पर VIP दर्शन रद्द: प्रमुख बदलाव
टीटीडी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उगादि पर्व और उससे जुड़े अनुष्ठानों के कारण VIP ब्रेक दर्शन और अन्य विशेष सेवाओं को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है।
VIP ब्रेक दर्शन पर रोक
19 मार्च उगादि पर्व: इस दिन मंदिर में होने वाले उगादि आस्थानम के कारण VIP ब्रेक दर्शन पूरी तरह रद्द रहेंगे। केवल प्रोटोकॉल के तहत आने वाले विशिष्ट अतिथियों को ही प्रवेश मिलेगा।
कोई सिफारिशी पत्र नहीं: 18 मार्च के लिए भी किसी भी प्रकार के 'सिफारिशी पत्रों' (Recommendation Letters) को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कोइल अलवर तिरुमंजनम के कारण बदलाव
उगादि से पहले मंदिर की शुद्धिकरण प्रक्रिया कोइल अलवर तिरुमंजनम का आयोजन 17 मार्च को किया जाएगा। इस शुद्धिकरण अनुष्ठान के चलते 17 मार्च को भी VIP ब्रेक दर्शन और 'अष्टदल पाद पद्माराधना' सेवा रद्द रहेगी। इसके लिए 16 मार्च से ही कोई सिफारिशी पत्र मान्य नहीं होगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ