Edited By Prachi Sharma,Updated: 21 Sep, 2025 06:55 AM

Diwali Pushya Nakshatra: भारत में धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार हर कार्य के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है। विशेष रूप से धन-संपत्ति, वाहन या आभूषण की खरीदारी जैसे कार्यों के लिए पुष्य नक्षत्र को अत्यंत शुभ माना जाता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Diwali Pushya Nakshatra: भारत में धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार हर कार्य के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है। विशेष रूप से धन-संपत्ति, वाहन या आभूषण की खरीदारी जैसे कार्यों के लिए पुष्य नक्षत्र को अत्यंत शुभ माना जाता है। साल 2025 में दिवाली से पहले कौन-कौन से पुष्य नक्षत्र आएंगे और इनमें किन-किन तिथियों पर खरीदारी करना शुभ रहेगा, आइए जानते हैं विस्तार से। पुष्य नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में सबसे शुभ और समृद्धि कारक नक्षत्र माना जाता है। इसे नक्षत्रों का राजा भी कहा जाता है। पुष्य नक्षत्र में किया गया कोई भी कार्य स्थायित्व, समृद्धि और शुभ फल देने वाला होता है। खासकर यह नक्षत्र यदि गुरुवार या रविवार को पड़े तो उसे गुरु पुष्य योग या रवि पुष्य योग कहते हैं, जो अत्यंत दुर्लभ और सौभाग्यशाली माना जाता है।
Auspicious time for Pushya Nakshatra before Diwali दिवाली 2025 से पहले पुष्य नक्षत्र का शुभ मुहूर्त
पुष्य नक्षत्र में सोना खरीदने का मुहूर्त
| 14 अक्टूबर 2025 |
सुबह 11:54 से पूरी रात तक |
| 15 अक्टूबर 2025 |
सुबह 6.22 - दोपहर 12.00 तक |

पुष्य नक्षत्र के साथ व्याप्त शुभ चौघड़िया मुहूर्त
| प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) |
सुबह 11:54 - दोपहर 01:33 |
| अपराह्न मुहूर्त (शुभ) |
दोपहर 03:00 - दोपहर 04:26 |
| सायाह्न मुहूर्त (लाभ) |
रात 07:26- रात 09:00 |
| रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) |
रात 10:33 - सुबह 03:14, 15 अक्टूबर |
Importance of Pushya Nakshatra पुष्य नक्षत्र का महत्व
दिवाली के पूर्व आने वाला पुष्य नक्षत्र एक ऐसा दिन माना जाता है, जो खासतौर पर खरीदारी के लिए अत्यंत शुभ होता है। यह दिन धनतेरस से कुछ समय पहले आता है और बहुत से लोग दिवाली की तैयारियों की शुरुआत इसी दिन से करते हैं। खासकर सोना, चांदी, वाहन, प्रॉपर्टी या अन्य कीमती वस्तुओं की खरीदारी इस दिन शुभ मानी जाती है क्योंकि ऐसा विश्वास है कि इस दिन खरीदी गई वस्तुएं घर में शुभता और समृद्धि लेकर आती हैं।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, पुष्य नक्षत्र को मां लक्ष्मी का जन्म नक्षत्र माना जाता है। यही कारण है कि इस दिन को धन और ऐश्वर्य की देवी लक्ष्मी को अपने घर आमंत्रित करने का सर्वोत्तम अवसर माना जाता है। यह विश्वास किया जाता है कि यदि इस दिन सोना या अन्य धातु की वस्तुएं खरीदी जाएं, तो वो वस्तुएं लक्ष्मी के प्रतीक रूप में घर में स्थायी रूप से सुख-समृद्धि का वास कराती हैं।
