Kundli Tv- बुढ़ापे में भी दिखना चाहते हैं BEAUTIFUL तो अश्विन पूर्णिमा पर करें ये काम

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Oct, 2018 09:43 AM

do this remedy on purnima

बुधवार दिनांक 24.10.18 को अश्विन पूर्णिमा मनाई जाएगी। इसे क्वार पूर्णिमा भी कहते हैं। विष्णुधर्म सूत्र के अनुसार इस दिन घृत का दान करने से व्यक्ति अश्विनी कुमारों को संतुष्ट कर सौन्दर्य प्राप्त करता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
बुधवार दिनांक 24.10.18 को अश्विन पूर्णिमा मनाई जाएगी। इसे क्वार पूर्णिमा भी कहते हैं। विष्णुधर्म सूत्र के अनुसार इस दिन घृत का दान करने से व्यक्ति अश्विनी कुमारों को संतुष्ट कर सौन्दर्य प्राप्त करता है। ब्राह्मणों को गाय का दूध व उससे बनी वस्तुओं से भोजन करवाने पर दानकर्ता को राज्य की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवती का पूजन अर्ध्य, मधुपर्क और पुष्प से करते हैं। सौभाग्यवती स्त्रियों को कपड़े शहद मिष्ठान सहित सोलह श्रृंगार भेंट किए जाते हैं। इसी दिन कावेरी नदी में स्नान कर सुधान्य से परिपूरित क्षेत्र में जाकर संगीत व नृत्य करके सरस्वती का पूजन कर उन्हें नवीन अंगूर व नवधान्य व दही का भोग लगाकर सेवन करने से देवी कृपा प्राप्त होती है। अश्विन पूर्णिमा के विशेष पूजन से व्यक्ति की सुंदरता में वृद्धि होती है।
PunjabKesari
स्पेशल पूजन विधि: पूजा घर में हरा कपड़ा बिछाकर उस पर त्रिदेवी का चित्र रखकर विधिवत पूजन करें। गौघृत का दीपक करें, मोगरे की अगरबत्ती जलाएं, देवी पर मेहंदी चढ़ाएं, पीले व सफ़ेद फूल चढ़ाएं। नवधान की खिचड़ी संग दही का भोग लगाएं, अंगूर का फलाहार चढ़ाएं। इलायची युक्त पिस्ते की खीर का भोग लगाएं तथा 1 माला इन विशेष मंत्रों का जप करें। पूजन उपरांत भोग प्रसाद रूप में वितरित करें। 
PunjabKesari
स्पेशल मुहूर्त: शाम 16:50 से शाम 18:50 तक।

स्पेशल पूजन मंत्र: देहि सौभाग्यमारोग्यम् देहि देवी परम् सुखम्। रूपम् धेहि जयम् देहि यशो धेहि द्विषो जहि॥

सुंदरता में वृद्धि के लिए: त्रिदेवी पर चढ़ा चंदन का लेप फेसपैक के रूप में प्रयोग करें।

गुड हेल्थ के लिए: त्रिदेवी पर चढ़े गोरोचन से मस्तक पर तिलक करें।
PunjabKesari
गुडलक के लिए: त्रिदेवी पर चढ़ा पालक का गुच्छा गाय को खिलाएं।

विवाद टालने के लिए: हरे धागे में पिरोए 6 गुड़हल के फूल त्रिदेवी पर चढ़ाएं।

नुकसान से बचने के लिए: पान के पत्ते पर सिंदूर से 12 बार बं लिखकर त्रिदेवी पर चढ़ाएं।

प्रोफेशनल सक्सेस के लिए: त्रिदेवी पर चढ़ा 5 रु का सिक्का पर्स में रखें।
PunjabKesari
एजुकेशन में सक्सेस के लिए: हरा स्केच पेन हाथ में लेकर "ऐं श्रीं ह्रीं" का जाप करें। 

बिज़नेस में सफलता के लिए: त्रिदेवी पर चढ़ा सूखा धनिया वर्क प्लेस के गल्ले में रखें। 

पारिवारिक खुशहाली के लिए: त्रिदेवी पर चढ़ी साबुत सुपारी घर की उत्तर दिशा में स्थापित करें। 

लव लाइफ में सक्सेस के लिए: त्रिदेवी पर चढ़ी मेहंदी से हथेली पर लवर का नाम लिखें।

मैरिड लाइफ में सक्सेस के लिए: दंपत्ति कर्पूर से मूंग जलाकर त्रिदेवी की आरती करें।
PunjabKesari
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

आपने भी बनवाया है ऐसा visiting card तो हो जाएं सावधान (VIDEO)
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!