Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Dec, 2025 02:57 PM

Religious beliefs: धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी वस्तुएं होती हैं, जिनका आदान-प्रदान करने से व्यक्ति के जीवन में आर्थिक संकट, ग्रह दोष और दुर्भाग्य आ सकता है। हमारे बुजुर्गों द्वारा बताई गई ये बातें आज भले ही आधुनिक युग में...
Religious beliefs: धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी वस्तुएं होती हैं, जिनका आदान-प्रदान करने से व्यक्ति के जीवन में आर्थिक संकट, ग्रह दोष और दुर्भाग्य आ सकता है। हमारे बुजुर्गों द्वारा बताई गई ये बातें आज भले ही आधुनिक युग में दकियानूसी लगें, लेकिन अनुभव बताता है कि इनमें गहरी समझ छिपी है। आइए जानते हैं ऐसी ही महत्वपूर्ण वस्तुओं के बारे में, जिन्हें भूलकर भी मांगने पर नहीं देना चाहिए।

हल्दी
हल्दी को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि हल्दी किसी को मांगने पर नहीं देनी चाहिए, क्योंकि इससे घर की समृद्धि चली जाती है। घर में हल्दी कभी खत्म नहीं होनी चाहिए, ताकि स्वयं किसी से मांगने की नौबत न आए।

झाड़ू
झाड़ू भी लक्ष्मी का प्रतीक मानी जाती है। झाड़ू का दान या लेन-देन आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है। विशेष रूप से दीपावली के दिन झाड़ू मांगने या देने से बचना चाहिए।

दही (जामन)
दही शुभता और स्थिरता का प्रतीक है। दही देने की मजबूरी हो तो दिन और समय देखकर ही दें, और दोनों समय (सुबह-शाम) कभी न दें।

नमक
नमक को लेकर कहा जाता है कि किसी के नमक का कर्ज अगले जन्म तक नहीं उतरता इसलिए नमक का आदान-प्रदान कम से कम करना चाहिए।
सरसों का तेल
सरसों का तेल शनि ग्रह से जुड़ा होता है। इसका लेन-देन करने से शनि दोष बढ़ सकता है, इसलिए सावधानी बरतनी चाहिए।

दूध
दूध को यूं ही मांगने पर नहीं देना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक तनाव और मानसिक दबाव झेलना पड़ सकता है।

चांदी
चांदी को न तो बेचना चाहिए और न ही गिफ्ट करना चाहिए। यदि चांदी लेनी-देनी हो तो चांदी के बदले चांदी ही लें। कहते हैं कि चांदी गिफ्ट करने से घर की खुशियां कम होती हैं।

मोबाइल
मोबाइल व्यक्तिगत ऊर्जा से जुड़ा होता है। किसी को मोबाइल देने से वह उसमें छेड़छाड़ कर सकता है, जिससे नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
पहने हुए कपड़े
दूसरों के पहने हुए कपड़े पहनने से त्वचा रोग और ग्रह दोष दोनों की आशंका रहती है।

जूठा भोजन
यदि जूठा भोजन बच जाए और स्वयं न खा सकें तो घर के ही किसी सदस्य को देना चाहिए। मान्यता है कि इससे घर की लक्ष्मी घर में ही बनी रहती है।

एक ही थाली में भोजन
मेहमानों के साथ अलग-अलग बर्तनों में भोजन करना चाहिए। एक ही थाली में खाने से मेहमानों के अशुभ ग्रहों का प्रभाव मेजबान पर पड़ सकता है।
शनि की लोहे की अंगूठी
यदि कोई शनि की लोहे की अंगूठी पहने हुए है, तो किसी को मांगने पर कभी न दें। इससे स्वयं को हानि और दूसरों को लाभ होता है।
धनतेरस का दीपक और कौड़ी
धनतेरस पर दीपक में डाली गई कौड़ी या सिक्के को संभालकर रखें। मान्यता है कि यदि यह चोरी हो जाए या गलत हाथों में चला जाए, तो आर्थिक नुकसान हो सकता है।
दीपावली पर झाड़ू
दीपावली के दिन झाड़ू का लेन-देन नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि इस समय झाड़ू चोरी होने से घर की समृद्धि चली जाती है।
ताजमहल (प्रतीकात्मक उपहार)
ताजमहल को उपहार में देना रिश्तों में दरार का कारण बन सकता है।
चप्पल
दूसरों की चप्पल पहनने से उनके अशुभ ग्रहों का प्रभाव पड़ सकता है। चप्पल चोरी होना शुभ माना जाता है, लेकिन दूसरों की चप्पल पहनकर लौटना अशुभ।
रुमाल
रुमाल व्यक्तिगत ऊर्जा से जुड़ा होता है। किसी का रुमाल न लें और अपना रुमाल किसी के पास न छोड़ें। भूल से छूट जाए तो तुरंत वापस मांग लें, वरना रिश्ते टूटने का भय रहता है।