Draupadi Murmu Nidhivan Visit: निधि वन की परिक्रमा करने वाली पहली राष्ट्रपति बनीं मुर्मू

Edited By Updated: 26 Sep, 2025 08:29 AM

draupadi murmu nidhivan visit

मथुरा (डॉ. कमल कान्त उपमन्यु) : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वीरवार को अपने एक दिवसीय प्रवास पर मथुरा पहुंचीं। उन्होंने लगभग 500 मीटर पैदल भ्रमण कर निधि वनराज के दर्शन किए। निधिवनराज मंदिर में सेवायतों ने उन्हें चांदी की बांसुरी भेंट की और रात्रि...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मथुरा (डॉ. कमल कान्त उपमन्यु) : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वीरवार को अपने एक दिवसीय प्रवास पर मथुरा पहुंचीं। उन्होंने लगभग 500 मीटर पैदल भ्रमण कर निधि वनराज के दर्शन किए। निधिवनराज मंदिर में सेवायतों ने उन्हें चांदी की बांसुरी भेंट की और रात्रि श्रृंगार हेतु सामग्री अर्पित की। वह निधि वनराज की परिक्रमा करने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बन गईं। इससे पूर्व वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। स्टेशन परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। रेलगाड़ी के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही शहनाई और ढोल-नगाड़ों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

राष्ट्रपति का स्वागत प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, महापौर विनोद अग्रवाल, अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ, मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार सहित जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। स्वागत के बाद राष्ट्रपति का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच बिहारी जी मंदिर के लिए रवाना हुआ। वृंदावन स्थित वंशीवट क्षेत्र के नाभा पीठ सुदामा कुटी में राष्ट्रपति ने ठाकुर जी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने संत सुदामा दास महाराज की भजन कुटी का लोकार्पण किया, रुद्राक्ष का पौधा लगाया और गौसेवा के अंतर्गत बछिया दान किया। पूर्व ऊर्जा मंत्री मथुरा वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा एवं साधु-संतों से संवाद के दौरान उन्होंने आश्रम की सेवा-भक्ति परंपरा और माधुकरी प्रथा की सराहना की।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!