Char dham Yatra 2026 : आस्था का सैलाब ! मात्र 4 दिनों में 3.5 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन, केदारनाथ पहली पसंद

Edited By Updated: 10 Mar, 2026 10:55 AM

char dham yatra 2026

उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 को लेकर श्रद्धालुओं में इस कदर उत्साह है कि पंजीकरण के पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो खुलते ही भक्तों ने भारी संख्या में आवेदन किए हैं।

Char dham Yatra 2026 : उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 को लेकर श्रद्धालुओं में इस कदर उत्साह है कि पंजीकरण के पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो खुलते ही भक्तों ने भारी संख्या में आवेदन किए हैं। उत्तराखंड के हिमालयी धामों- बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं ने Registration में नया इतिहास रच दिया है। 6 मार्च को पंजीकरण शुरू होने के बाद से मात्र चार दिनों के भीतर ही 3 लाख 53 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने अपना नाम दर्ज करा लिया है।

केदारनाथ धाम के लिए सबसे ज्यादा क्रेज
आंकड़ों पर गौर करें तो बाबा केदार के दर्शन के लिए भक्तों में सबसे ज्यादा होड़ मची है। कुल पंजीकरण में से अकेले केदारनाथ के लिए करीब 1.25 लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके बाद बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री का नंबर आता है।

19 अप्रैल से शुरू होगी पवित्र यात्रा
इस वर्ष चारधाम यात्रा का शुभारंभ 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर होगा।

19 अप्रैल: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे।

22 अप्रैल: बाबा केदारनाथ के दर्शन शुरू होंगे।

23 अप्रैल: भगवान बद्री विशाल के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

पंजीकरण के हाई-टेक विकल्प
सरकार ने इस बार भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की सुरक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य बनाया है। श्रद्धालु इन माध्यमों से घर बैठे मुफ्त पंजीकरण कर रहे हैं:

आधिकारिक वेबसाइट: registrationandtouristcare.uk.gov.in

मोबाइल ऐप: Tourist Care Uttarakhand

व्हाट्सएप: 8394833833 पर 'Yatra' लिखकर भेजें।

ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा
जो श्रद्धालु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए सरकार ने 17 अप्रैल से ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून जैसे प्रमुख केंद्रों पर ऑफलाइन काउंटर खोलने का निर्णय लिया है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!