महिलाओं के इस अंग पर मौजूद तिल, पुरुषों को बनाते हैं दीवाना

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 May, 2020 03:14 PM

effects of moles

मनुष्य के शरीर की रचना जब गर्भ में हो रही होती है तभी उसके शरीर के अंग के तिलों का निर्माण भी होता है। कुछ तिल जन्म के साथ शरीर में होते हैं कुछ जन्म के बाद एक निश्चित आयु होने पर शरीर पर आते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Effects of Moles: मनुष्य के शरीर की रचना जब गर्भ में हो रही होती है तभी उसके शरीर के अंग के तिलों का निर्माण भी होता है। कुछ तिल जन्म के साथ शरीर में होते हैं कुछ जन्म के बाद एक निश्चित आयु होने पर शरीर पर आते हैं। तिल काले रंग के होते हैं कुछ तिल शरीर में हल्का सा लाल रंग लिए भी होते हैं। स्त्रियों के शरीर के बाएं अंगों पर पाए जाने वाले तिल शुभ होते हैं तो पुरुषों के शरीर के दाएं अंग पर तिल शुभ संकेत देते हैं :

PunjabKesari Effects of Moles

माथे के दाईं ओर तिल हो तो सुख, सौभाग्य और धन में वृद्धि होती है।

तिल अगर भौंहों के बीच में हो तो व्यक्ति का वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।

दाईं आंख पर तिल वाले जातकों को प्रेम प्राप्त होता है।

बाईं आंख पर तिल वाले जातक अभिमानी और अपने कार्य निकलवाने के लिए कुटिल योजनाएं बनाने वाले होते हैं।

कनपटी पर तिल हो तो व्यक्ति घूमने-फिरने वाला होता है और साथ में अगर कुंडली के अंदर चंद्र और शनि की दृष्टि अथवा युति हो तो व्यक्ति सभी भावनाओं का त्याग कर संन्यास धारण कर लेता है।

PunjabKesari PunjabKesari Effects of Moles

ऊपर वाले होंंठ पर तिल वाला व्यक्ति समाज में मान-सम्मान पाता है।

नीचे के होंठ पर तिल वाला व्यक्ति कंजूस प्रवृत्ति का होता है।

नीचे के होंठ पर तिल हो तो ऐसी स्त्रियों के चाहने वालों की कमी नहीं होती, लोग इनके दीवाने होते हैं ऐसी स्त्रियों को भोग विलास की प्रचुर सामग्री मिलती है।

नाक पर तिल वाला जातक नए-नए कपड़े पहनने एवं आभूषणों का शौकीन होता है।

नाक की नोक पर तिल हो तो ऐसा जातक बुद्धिमान होता है।

नाक की दाईं ओर तिल हो तो ऐसे जातक कामुक प्रवृत्ति के होते हैं।

बाएं गाल पर तिल वाला जातक खर्चीला होता है।

दाएं गाल पर तिल होने से व्यक्ति अपनी पूंजी धन को आगे बढ़ाकर धन प्राप्त करता है।


कान पर तिल होने से व्यक्ति की श्रवण शक्ति अच्छी होती है। वह कानों में सोने के आभूषण भी पहनता है और ज्ञानवान होता है।

PunjabKesari Effects of Moles
गले पर तिल होने से आयु में वृद्धि होती है। ऐसे जातकों को भोग विलास की सुविधा मिलती है जिसके कारण वे अक्सर मोटे हो जाते हैं।

महिलाओं की कमर पर तिल हो तो स्त्री रोमांस प्रिय होती हैं, इनके पास खूब धन आता है और खर्च भी दिल खोल कर करती हैं।

हाथों की उंगलियों के बीच में तिल हो तो व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

पेट पर तिल हो तो व्यक्ति उत्तम भोजन करने का शौकीन होता है।

दाईं छाती पर तिल वाला व्यक्ति अपनी पत्नी से प्रेम करता है और अगर दोनों छातियों के बीच में तिल हो तो दाम्पत्य जीवन सुखमय व्यतीत होता है।

महिलाओं की नाभी के नीचे अगर तिल हो तो धन प्राप्ति होती है।

पेडू पर तिल हो तो धन की प्राप्ति होती है।

गुप्तांगों पर तिल व्यक्ति की कामुक प्रवृत्ति को दर्शाता है। ऐसे जातक भोग विलास प्रिय होते हैं।

PunjabKesari Effects of Moles
गुदा पर तिल होने से व्यक्ति को धन की प्राप्ति होती है।

दाईं जांघ पर तिल हो तो ऐसे जातकों में साहस होता है। वे हर परिस्थिति का मुकाबला करते हैं।

बाईं जांघ पर तिल वाले व्यक्ति किसी न किसी कला में निपुण होते हैं और प्रेम के द्वारा अपना काम बनवा लेते हैं।

दाएं घुटने पर तिल होने से व्यक्ति को मित्र सुख प्राप्त होता है।

बाएं घुटने पर तिल है तो ऐसा व्यक्ति जीवन में चुनौतियों को स्वीकार कर कर्जा लेने से नहीं घबराता परंतु बहुत जल्दबाजी भी दिखाता है।

दाएं पैर पर तिल होने से व्यक्ति यात्रा के द्वारा धन अर्जित करता है और उसकी यात्राएं सुखद होती हैं।

PunjabKesari Effects of Moles
दाएं पैर की एड़ी में तिल होने से विदेश यात्रा का सौभाग्य प्राप्त होता है।

पैर के अंगूठे पर तिल होने से व्यक्ति का अपनी जाति में सत्कार होता है।

कई बार किसी परिवार के लोगों में शरीर पर ज्यादा तिल हों तो उनके यहां जन्म लेने वाले जातकों के शरीर पर भी तिल ज्यादा पाए जाते हैं। कभी-कभी धूप में ज्यादा घूमने-फिरने वालों व्यक्तियों के भी शरीर में तिलों का निर्माण हो जाता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!