Festival News: त्यौहारों से पहले हवाई किराए में भारी उछाल, डेढ़ से तीन गुना बढ़े टिकटों के दाम

Edited By Updated: 22 Sep, 2026 11:19 AM

festival news

दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा का मौसम नजदीक आते ही हवाई किराए में बढ़ौतरी शुरू हो गई है। त्यौहारी सीजन में घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती मांग के कारण दिल्ली से पटना, दरभंगा और कोलकाता जैसे रूट पर टिकटों के दाम सामान्य दिनों की तुलना में काफी...

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा का मौसम नजदीक आते ही हवाई किराए में बढ़ौतरी शुरू हो गई है। त्यौहारी सीजन में घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती मांग के कारण दिल्ली से पटना, दरभंगा और कोलकाता जैसे रूट पर टिकटों के दाम सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ गए हैं। विभिन्न बुकिंग पोर्टल्स और एविएशन एक्सपर्ट के अनुसार कुछ रूटों पर उड़ानों की कीमतें सामान्य दिनों के मुकाबले डेढ़ से तीन गुना तक बढ़ गई हैं। 

सामान्य दिनों में दिल्ली से पटना की टिकट करीब 4500 रुपए में मिल जाती है। दुर्गा पूजा के दौरान इसका शुरुआती किराया करीब 6000 रुपए और छठ के दौरान करीब 10,000 रुपए तक पहुंच रहा है। वहीं दीपावली से ठीक एक दिन पहले 7 नवम्बर को दिल्ली-पटना उड़ान का शुरुआती किराया करीब 14,000 रुपए पहुंच गया है।

दिल्ली-दरभंगा रूट पर सीमित उड़ानों के कारण किराए में और अधिक उछाल है। दुर्गा पूजा के दौरान शुरुआती किराया करीब 6500 रुपए, जबकि छठ पूजा के पहले दिन यह करीब 12,000 रुपए तक पहुंच रहा है। 

इसके अलावा दिल्ली-कोलकाता रूट पर भी त्यौहारी सीजन में किराया बढ़ा है। दुर्गा पूजा के दौरान टिकट करीब 8000 रुपए, दीपावली पर 11,000 रुपए और छठ के दौरान करीब 7,500 रुपए से शुरू हो रही हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!