उज्जैन में महादीपोत्सव का महारिकॉर्ड: 17 सितंबर को 25 लाख दीयों से जगमगाएगा महाकाल लोक, 22.5 हजार वॉलंटियर्स संभालेंगे कमान

Edited By Updated: 15 Sep, 2026 02:04 PM

ujjain deepotsav

Ujjain Deepotsav: उज्जैन में 17 सितंबर की शाम 7 बजे 'आशीर्वाद का दिया' कार्यक्रम के तहत 25 लाख दीप जलाए जाएंगे। 7 सेक्टरों में 22,500 वॉलंटियर्स संभालेंगे व्यवस्था। पढ़ें ये विशेष रिपोर्ट।

उज्जैन: सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर की शाम उज्जैन में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के प्रमुख घाटों और महाकाल लोक में करीब 25 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। दीपोत्सव का मुख्य आयोजन शाम 7 बजे होगा।

दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक संकुल भवन में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्मार्ट सिटी की सीईओ नेहा जैन ने कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के लिए पूरे क्षेत्र को 7 प्रमुख सेक्टर और 250 सब-सेक्टर में बांटा गया है। इनमें केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, दत्त अखाड़ा, भूखी माता, महाकाल लोक कॉरिडोर और रामघाट के दो सेक्टर शामिल हैं। दीप प्रज्ज्वलन और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी करीब 22 हजार 500 वॉलंटियर्स संभालेंगे।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक वॉलंटियर अपने निर्धारित सेक्टर और सब-सेक्टर में ही ड्यूटी करे। साथ ही सेक्टरों की कलर कोडिंग करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वॉलंटियर्स और आमजन को अपने क्षेत्र की आसानी से पहचान हो सके।

कार्यक्रम को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए कंट्रोल रूम, सुरक्षा, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक, स्वास्थ्य केंद्र और पेयजल सहित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि दीपोत्सव शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से सम्पन्न हो।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!