Edited By Sarita Thapa,Updated: 16 Sep, 2026 08:45 AM

श्री गणेश सेवा समिति, लक्ष्मी नगर द्वारा श्री गणेश महोत्सव के पहले दिन कलश शोभा यात्रा निकाली गई और मूर्ति स्थापना की गई। 151 महिलाओं की कलश शोभा यात्रा विजय चौक से प्रियदर्शनी विहार, बी ब्लॉक क्लब स्थित उत्सव स्थल तक पहुंची।
श्री गणेश सेवा समिति, लक्ष्मी नगर द्वारा श्री गणेश महोत्सव के पहले दिन कलश शोभा यात्रा निकाली गई और मूर्ति स्थापना की गई। 151 महिलाओं की कलश शोभा यात्रा विजय चौक से प्रियदर्शनी विहार, बी ब्लॉक क्लब स्थित उत्सव स्थल तक पहुंची। मिशन यमुना की थीम पर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
समिति के संस्थापक अध्यक्ष राज कत्याल एवं प्रधान सचिन गुप्ता ने बताया कि समाज को यमुना के संरक्षण तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देने का प्रयास महोत्सव के माध्यम से किया जा रहा है। महिला समिति प्रमुख सविता कात्याल ने बताया कि पहले दिन गुरु पवन सिंहा का प्रवचन और वृंदावन धाम मित्र मंडली द्वारा चौकी के आयोजन ने किया गया। हरतालिका तीज पर महिलाओं ने मेहंदी रचाई।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ