धुन की पक्की व प्रतिभाशाली होती हैं इन 5 राशियों की लड़कियां!

Edited By Jyoti,Updated: 18 Aug, 2021 04:29 PM

girls of these 5 zodiac signs are strong and talented

ज्योतिष में 12 राशियां होती हैं और हर राशि के लोगों के अलग खासियत होती है। अलग नेचर होती है। अलग स्वभाव होता है। अलग-अलग राशि के लोगों के अलग-अलग पॉजिटिव पॉइंट्स भी होते

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
ज्योतिष में 12 राशियां होती हैं और हर राशि के लोगों के अलग खासियत होती है। अलग नेचर होती है। अलग स्वभाव होता है। अलग-अलग राशि के लोगों के अलग-अलग पॉजिटिव पॉइंट्स भी होते हैं। नेगेटिव पॉइंट्स भी होते हैं। उनकी कुछ खूबियां होती हैं। कुछ कमजोरियां होती हैं। राशियां हमारे व्यक्तित्व यानी पर्सनालिटी का आईना होती हैं। किस व्यक्ति का कैसा स्वभाव रहेगा, कैसी उसकी पर्सनैलिटी होगी। वह आशावादी होगा या निराशावादी होगा, यह सब उसकी राशि से ही पता चल जाता है और किसी भी व्यक्ति की राशि का निर्धारण जन्म के समय उसके चन्द्रमा की स्थिति से किया जाता है। जन्म के समय चन्द्रमा जिस राशि में स्थित होता है, वही जातक की राशि होती है।


आज हम आपको बताने जा रहे हैं खास तौर पर उन 5 राशियों की लड़कियों के बारे में जो बहुत टैलेंटेड होती हैं, बहुमुखी प्रतिभा की धनी होती हैं, अपनी धुन की पक्की होती हैं  और जो एक बार ठान लेती हैं, उसे पूरा किए बिना इन्हें चैन नहीं पड़ता।

ये लड़कियां जिस भी क्षेत्र में भी कदम रखती हैं, खूब नाम कमाती हैं और इन्हें हमेशा कुछ न कुछ नया सीखते रहना अच्छा लगता है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी मान्यता है कि 5 राशियों की लड़कियां बचपन से ही गुणों से भरपूर होती हैं।

ऐसी कौन सी पांच राशियां है जिन की लड़कियां मल्टी टैलेंटेड होती हैं, आज की पोस्ट में यही आपको बताने जा रहा हूं । आइए जानते हैं–

मिथुन राशि
मिथुन राशि  की लड़कियों के बारे में कहावत है कि इनमें शुरुआत से ही टैलेंट भरा पड़ा होता है। माना जाता है कि बचपन से ही इनके कार्य करने के ढ़ंग से समझा जा सकता है कि भविष्य में ये लड़कियां बहुत नाम कमाएंगी। अपनी कार्य शैली से दूसरों को बहुत प्रभावित करती है। जबरदस्त सेंस ऑफ ह्यूमर की धनी ये लड़कियां हर काम को बड़े पॉजिटिव तरीके से हैंडल करती हैं। मिथुन राशि की लड़कियों को हमेशा कुछ न कुछ नया सीखते रहना अच्छा लगता है। साथ ही कहा जाता है कि शुरू से ही बुद्धिमान होने की वजह से इन्हें हर क्षेत्र का ज्ञान होता है और अपने सर्कल में यह काफी टैलेंटेड मानी जाती है और इस वजह से काफी प्रसिद्ध भी होती हैं।


कन्या राशि
कन्या राशि की लड़कियां  दिमाग से काफी तेज मानी जाती हैं । दूसरे लोगों का मार्गदर्शन भी ये लड़कियां बेहतर ढ़ंग से करती हैं। हमेशा कुछ नया सीखने को प्रेरित रहती हैं । अपने करियर को सदैव आगे ले जाने को इच्छुक इस राशि की लड़कियां जीवन में बेहद ही प्रैक्टिकल होती हैं। अपनी बुद्धिमत्ता से यह लोगों का दिल जीत लेती हैं। कन्या राशि वाले लोग वैसे भी  बुद्धिमान एवं चतुर होते हैं। इन्हें पत्रकार, वकील, अध्यापक, प्रोफेसर, लेखापाल, महालेखा-परीक्षक, चिकित्सक, महाजन इत्यादि क्षेत्रों में ज्यादा सफलता मिलती है। कन्या राशि की लड़की भी इस क्षेत्र में काफी नाम कमाती हैं। यह लड़कियां अपने दम पर आगे बढ़ने में यकीन रखती है और अपनी मंजिल खुद तय करती हैं। मैंने अपने लिए रास्ते बनाने आते हैं।


वृश्चिक राशि 
ज्योतिष के मुताबिक वृश्चिक राशि के लड़कियां जिस भी क्षेत्र में भी कदम रखती हैं, खूब नाम कमाती हैं। अपने परिश्रम और टैलेंट से ये जीवन में बेहतर मुकाम हासिल कर पाती हैं। इनमें तर्क करने की क्षमता गजब की होती है और कहते हैं कि इस राशि की लड़कियां अपनी आवाज से लोगों को प्रभावित करती हैं। इनके शौक भी कलात्मक होते हैं। अपने हुनर से यह दूसरों का दिल जीतने की क्षमता रखती हैं। अपनी धुन की पक्की होती हैं और अपने जीवनसाथी के प्रति भी काफी सिंसियर रहती हैं। 

कुंभ राशि
जिस राशि की लड़कियों को भी बहुत टैलेंटेड माना जाता है। बचपन से ही ये बेहद होशियार और चुस्त होती हैं।   ये लड़कियां अपने जीवन में हर काम को बड़ी ईमानदारी के साथ करती हैं। दूसरों की भावनाओं का सम्मान भी करती हैं और अपने व्यवहार की छाप दूसरों पर छोड़ने में कामयाब रहती हैं।


मीन राशि
मीन राशि की लड़कियां भावुक व चमकदार आंखों वाली होती हैं। ये स्वभाव से कला प्रेमी होती हैं।  अपनी मित्रता और वैवाहिक जीवन में सुरक्षा व  दृढ़ता रखना पसंद करती हैं। ये अपने पति के प्रति विश्वसनीय होती है और वैसा ही व्यवहार अपने पति से भी चाहती हैं। इनको ज्योतिष आदि में भी रूचि हो सकती है। नई-नई चीजें सीखने का शौक भी होता है। अपनी बात खुलकर कह देती हैं और इनकी स्पष्टवादिता की वजह से लोग इनके मुरीद भी होते हैं। मल्टी टैलेंटेड होती हैं। भावुक भी होती हैं और स्वाभिमानी भी होती हैं।
 

गुरमीत बेदी 
gurmitbedi@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!