Gudi Padwa: इस दिन मनाया जाएगा गुड़ी पड़वा का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Apr, 2024 07:29 AM

gudi padwa

गुड़ी पड़वा का त्योहार हर साल हिंदू नववर्ष यानी चैत्र महीने के पहले दिन मनाया जाता है। इस दिन को उदागि भी कहा जाता

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Gudi Padwa 2024: गुड़ी पड़वा का त्योहार हर साल हिंदू नववर्ष यानी चैत्र महीने के पहले दिन मनाया जाता है। इस दिन को उदागि भी कहा जाता है। गुड़ी पड़वा के दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं और घर की अच्छे से सजावट करते हैं। नववर्ष 2024 गुड़ी पड़वा 9 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु के साथ ब्रह्मा जी की पूजा करते हैं। यह पर्व मराठी लोग बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। तो आइए जानते हैं कि कब है गुड़ी पड़वा और इसका महत्व और पूजा विधि-

PunjabKesari Gudi Padwa

Gudi Padwa auspicious time गुड़ी पड़वा शुभ मुहूर्त
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा 8 अप्रैल को रात 11 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगी और 9 अप्रैल को रात 8 बजकर 30 मिनट खत्म होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, गुड़ी पड़वा का त्योहार 9 अप्रैल दिन मंगलवार को मनाया जाएगा।  

PunjabKesari Gudi Padwa

Gudi Padwa importance गुड़ी पड़वा महत्व
पौराणिक कथाओं के अनुसार, गुड़ी पड़वा का त्योहार संसार की रचना के रूप में मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन ब्रह्मा जी ने संसार का निर्माण किया था इसलिए इस दिन भगवान विष्णु के साथ ब्रह्मा जी की पूजा का विशेष महत्व है। महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा मनाने के पीछे एक कारण मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की युद्ध में विजय से भी है।

Gudi padwa puja method गुड़ी पड़वा पूजा विधि
गुड़ी पड़वा के दिन सूर्योदय होने से पहले उठकर स्नान कर लें।
इसके बाद अपने घर के मुख्यद्वार को आम के पत्तों से सजा दें।
इसके बाद घर के एक हिस्से में गुड़ी लगाकर उसे आम के पत्ते, फूल और कपड़े आदि से सजाएं।
फिर ब्रह्मा जी की पूजा करने के बाद गाड़ी को फहराएं।
गुड़ी फहराने के बाद भगवान विष्णु की पूरे विधि-विधान से पूजा करें। 

PunjabKesari  Gudi Padwa

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!