रियाद एयरपोर्ट पर हूती अटैक में मारे गए भारतीय को अंतिम विदाई; जनाजे में शामिल हुए राजदूत विपुल, परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया

Edited By Updated: 13 Oct, 2026 01:18 PM

indian envoy attends funeral of compatriot killed in saudi airport attack

सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर 10 अक्टूबर को हुए हमले में मारे गए भारतीय नागरिक मोहम्मद यूसुफ अली के जनाजे में राजदूत विपुल शामिल हुए। दूतावास ने परिवार को सहायता का भरोसा दिया और घायलों का हाल जाना। भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने तथा स्थानीय...

Dubai: सऊदी अरब में भारत के राजदूत रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में मारे गए भारतीय नागरिक के जनाजे में शामिल हुए और उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सोमवार देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी दी। दूतावास ने बताया कि राजदूत विपुल और दूतावास के अधिकारियों ने मोहम्मद यूसुफ अली के परिवार और उनके दोस्तों के साथ शोक सभा में भाग लिया।  सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 10 अक्टूबर को हुए हमले में भारतीय नागरिक मोहम्मद यूसुफ अली की मौत हो गई। वह अपने परिवार के साथ उमराह के लिए जा रहे थे। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हवाई अड्डे के प्रतीक्षालय में मदीना जाने वाली उड़ान का इंतजार करते समय मिसाइल का मलबा अली और उनके परिवार के सदस्यों समेत वहां मौजूद अन्य यात्रियों पर आ गिरा। इस घटना में अली के दो बेटे भी घायल हुए, जबकि उनकी पत्नी और बेटी को मामूली चोटें आईं।

 

 

 

मोहम्मद यूसुफ अली पिछले करीब 10 वर्षों से रियाद में सूचना प्रौद्योगिकी अभियंता के रूप में काम कर रहे थे। उनका परिवार लगभग 10 दिन पहले ही सऊदी अरब पहुंचा था। परिवार उमराह की धार्मिक यात्रा पर निकला था, लेकिन हवाई अड्डे पर हुए हमले ने इस यात्रा को मातम में बदल दिया।  मिशन ने कहा कि भारतीय राजदूत ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। दूतावास ने पोस्ट में कहा, ''उन्होंने पीड़ित परिवार को दूतावास की ओर से हर संभव सहायता और सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।'' रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 10 अक्टूबर को हुए हमले में मोहम्मद यूसुफ अली की मौत हो गई थी। इस हमले में 10 भारतीय नागरिक समेत कई अन्य लोग घायल भी हुए थे। सऊदी अरब ने इस हमले के लिए यमन के हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया है।

 

भारतीय मिशन ने पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान की और अंतिम संस्कार से जुड़ी औपचारिकताओं को पूरा करने में उनकी मदद की। दूतावास के अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर हमले में घायल हुए भारतीय नागरिकों का कुशलक्षेम भी जाना। मिशन ने कहा कि वह घायलों के परिवारों के साथ लगातार संपर्क में है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है। भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने, घरों में रहने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!