राम का नाम लेकर सत्ता और गरीब के हक पर वार, BJP का असली चरित्र : जयराम रमेश

Edited By Updated: 13 Oct, 2026 01:16 PM

an attack on the rights of the poor is the bjp true character jairam ramesh

कांग्रेस ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भगवान राम के नाम पर राजनीति करने तथा गरीबों के रोजगार के अधिकार पर प्रहार करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि यही सत्तारूढ़ दल का ''असली चाल, चरित्र और चेहरा'' है।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भगवान राम के नाम पर राजनीति करने तथा गरीबों के रोजगार के अधिकार पर प्रहार करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि यही सत्तारूढ़ दल का ''असली चाल, चरित्र और चेहरा'' है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक खबर का हवाला देते हुए 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''भगवान श्रीराम का नाम लेकर सत्ता की राजनीति और गरीब के हक पर वार, यही भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा है।'' उन्होंने आरोप लगाया, ''पहले भगवान श्रीराम के नाम पर चंदा चोरी, फिर मनरेगा में 100 दिनों के रोजगार के हक पर चोट, और अब विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम में फर्ज़ी हाज़िरी के ज़रिए गरीबों का हक मार कर सरकारी लूट का खेल हो रहा है।"

कांग्रेस नेता ने कहा, ''नाम राम का, वार गरीब पर और लूट रोजगार के हक की!'' रमेश ने दावा किया कि यह महज भ्रष्टाचार नहीं, आस्था के नाम पर भरोसे और रोजगार के नाम पर गरीबों के अधिकारों की लूट है।'' उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ''भाजपा की राजनीति में न भगवान श्रीराम के प्रति सच्ची श्रद्धा दिखाई देती है, न गरीब के प्रति संवेदना है।''

रमेश ने जिस खबर का हवाला दिया उसमें दावा किया गया है कि क्लोन ऐप का सहारा लेकर विकसित भारत जी राम जी योजना में फर्जी हाजिरी लगाने का खेल चल रहा है। विकसित भारत जी राम जी योजना मनरेगा के स्थान पर लाई गई है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!