Edited By Niyati Bhandari,Updated: 14 Jan, 2021 10:16 AM

श्रद्धा और विश्वास का पर्व कुंभ आज से शुरू हो रहा है। देश-विदेश से श्रद्धालु हरिद्वार आस्था की डुबकी लगाने आएंगे। वैसे तो कुंभ हर 12 साल के बाद आता है लेकिन इस साल ग्रहों की चाल के चलते कुंभ
Kumbh Mela 2021: श्रद्धा और विश्वास का पर्व कुंभ आज से शुरू हो रहा है। देश-विदेश से श्रद्धालु हरिद्वार आस्था की डुबकी लगाने आएंगे। वैसे तो कुंभ हर 12 साल के बाद आता है लेकिन इस साल ग्रहों की चाल के चलते कुंभ 11वें वर्ष में पड़ रहा है। 48 दिनों तक कुंभ मेला चलेगा। बृहस्पति और सूर्य के संयोग से कुल चार शाही स्नान होंगे। 13 अखाड़े बड़ी संख्या में जमात निकालकर स्नान करने हरकी पैड़ी जाएंगे।
Haridwar Kumbh Mela 2021: जब बृहस्पति कुंभ राशि में और सूर्य मेष राशि में आते हैं तब हरिद्वार कुंभ का आयोजन होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में आते हैं। बृहस्पति 12 साल बाद कुंभ राशि में आते हैं लेकिन 2021 में 11वें वर्ष 5 अप्रैल को ये अपना घर बदलेंगे। 14 अप्रैल को बन रहा उत्तम योग 1 महीने तक बना रहेगा। नव वर्ष खुशियों और उमंगों से भरा रहेगा।

Haidwar Kumbh Mela 2021 dates: ये है शाही स्नान की सूची
पहला शाही स्नान 11 मार्च महाशिवरात्रि को होगा।
दूसरा शाही स्नान 12 अप्रैल सोमवती अमावस्या पर होगा।
तीसरा मुख्य शाही स्नान 14 अप्रैल मेष संक्रांति के दिन होगा।
चौथा शाही स्नान बैसाख पूर्णिमा के दिन 27 अप्रैल को होगा।
