Hemkund Sahib: हेमकुंट में बर्फबारी, प्रकृति की सफेद चादर से ढका तीर्थ

Edited By Updated: 31 May, 2025 07:43 AM

hemkund sahib

जोशीमठ (नवोदय टाइम्स): एक ओर जहां उत्तर भारत के मैदानी इलाके भीषण गर्मी की चपेट में हैं, वहीं उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जोशीमठ (नवोदय टाइम्स): एक ओर जहां उत्तर भारत के मैदानी इलाके भीषण गर्मी की चपेट में हैं, वहीं उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ हेमकुंट साहिब में इस समय भी बर्फबारी का दौर जारी है। शुक्रवार रात हुई बर्फबारी के बाद धाम एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है, जिससे वहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

इन दिनों हेमकुंट साहिब की पवित्र यात्रा पूरे जोर-शोर से चल रही है। 25 मई को हेमकुंट साहिब के कपाट खुलने के बाद से अब तक 10,000 से अधिक श्रद्धालु अपनी आस्था लेकर इस धाम तक पहुंच चुके हैं। प्रतिदिन औसतन 1400 से अधिक यात्री यहां बर्फ और ठंड की परवाह किए बिना बाबा के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!