Edited By Pardeep,Updated: 14 Mar, 2026 10:52 PM

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से शादी कर ली। यह शाही शादी मसूरी में आयोजित की गई, जहां परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए। कपल की शादी की पहली तस्वीरें और...
नेशनल डेस्कः भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से शादी कर ली। यह शाही शादी मसूरी में आयोजित की गई, जहां परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए। कपल की शादी की पहली तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
मसूरी के लग्जरी होटल में हुआ शादी समारोह
कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की शादी वेलकम होटल बाय ITC होटल्स, द सैवॉय में हुई। यह ऐतिहासिक और लग्जरी होटल मसूरी के सबसे प्रसिद्ध वेडिंग वेन्यू में से एक माना जाता है। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में कपल फूलों से सजे खूबसूरत मंडप में नजर आ रहा है। एक फोटो में दोनों हाथ थामे खड़े दिखाई दे रहे हैं, जिससे साफ पता चलता है कि उनकी वरमाला सेरेमनी पूरी हो चुकी है। एक अन्य तस्वीर में दूल्हा-दुल्हन सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी वरमाला का एक वीडियो भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शादी में शामिल हुए कई क्रिकेटर
कुलदीप यादव की बारात के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बारात में कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हुए और जमकर डांस करते नजर आए। इनमें तिलक वर्मा, युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह और टी. दिलीप जैसे क्रिकेटर्स को बारात में मस्ती करते देखा गया।
दूल्हा-दुल्हन का वेडिंग लुक
शादी में दुल्हन वंशिका चड्ढा ने पारंपरिक लाल रंग का ब्राइडल लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं दूल्हे कुलदीप यादव ने बेज कलर की शेरवानी पहनी थी, जिसमें उनका लुक काफी आकर्षक लग रहा था।
धीरेंद्र शास्त्री ने दिया आशीर्वाद
शादी के इस खास मौके पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीभी मसूरी पहुंचे और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कुलदीप यादव के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि उन्होंने दूल्हे को बालाजी की पटकी पहनाई और उन्हें एक धार्मिक चित्र भेंट किया। साथ ही कपल को शादी की शुभकामनाएं दीं और उनके परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की। कुल मिलाकर मसूरी में हुआ यह शादी समारोह बेहद भव्य और यादगार रहा, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं।