Holi 2024: होली पर राशि अनुसार पहनें कपड़े, पूरा साल जीवन में नहीं रहेगी खुशियों की कमी

Edited By Prachi Sharma,Updated: 16 Mar, 2024 06:37 AM

holi

होली का पर्व खुशियां और प्रेम लेकर आता है। इस दिन सारे पुराने गिले-शिकवे दूर कर के लोग एक-दूसरे के प्रेम में बंध जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस पर्व को भी बेहद

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Holi 2024: होली का पर्व खुशियां और प्रेम लेकर आता है। इस दिन सारे पुराने गिले-शिकवे दूर कर के लोग एक-दूसरे के प्रेम में बंध जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस पर्व को भी बेहद ही खास माना जाता है। इस दिन यदि ज्योतिष के कुछ उपाय कर दिए जाए तो आपका सारा जीवन खुशियों से संवर जाता है। इस बार होली का पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा। तो चलिए जानते हैं होली के पर्व पर राशि अनुसार कैसे कपड़े पहनने चाहिए जिससे हमारे जीवन से नकारात्मकता दूर हो जाए।

मेष राशि
मेष रंग के लिए लकी कलर लाल है क्योंकि इनके स्वामी  मंगल ग्रह होते हैं। अगर आप इस होली लाल रंग के कपड़े पहनेंगे तो आपका जीवन सूरज की तरह चमक जाएगा। इसके अलावा मेष राशि के जातक गुलाबी, पीला और सफेद जैसे रंग भी पहन सकते हैं।

वृषभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृष राशि के जातकों को होली के दिन नीले, हरे, सफेद और सुनहरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। अगर आप ऐसा करेंगे तो ही आपका जीवन खुशहाली से भरा रहेगा। हो सके तो गहरे के बजाय हल्के रंगों का चुनाव करें।

PunjabKesari Holi

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ रंग हरा है क्योंकि आपके स्वामी बुध हैं। इसके अलावा आप लाइम ग्रीन या टर्किश ब्लू रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं।

कर्क राशि
बात करें कर्क राशि के जातकों की तो उन्हें इस दिन सफ़ेद रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। ऐसा इस वजह से क्योंकि इन्हे स्वामी चंद्र देव हैं।

सिंह राशि
जीवन में खुशियों के आगमन के लिए सिंह राशि के जातकों को पीले, गुलाबी या नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। खासकर पीला रंग आपके लिए सबसे ज्यादा शुभ माना गया है।

कन्या राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कन्या राशि के जातकों को होली के दिन हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख और समृद्धि का आगमन होगा।

तुला राशि
जीवन में सुख-शांति प्राप्त करने के लिए तुला राशि के जातकों को सफ़ेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ये रंग आपके वैवाहिक जीवन को भी खुशनुमा बना देगा।

PunjabKesari Holi

वृश्चिक राशि
यदि आप होली के दिन नारंगी रंग के कपड़े पहनते हैं तो आपको समाज में मान-सम्मान मिलेगा। इसके अलावा आपके सारे बिगड़े काम बनने लग जाएंगे।

धनु राशि
धनु राशि को अग्नि की राशि कहा जाता है। जीवन से तनाव को गायब करने के लिए आपको  बैंगनी रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है।

मकर राशि
नीले रंग के कपड़े पहनने से आपका जीवन सदैव सुख और शांति से भरा रहेगा। शनि देव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इस रंग के कपड़े पहनें।

कुम्भ राशि
यदि होली के पावन पर्व पर आप नीले या फिर कुछ इस रंग के तरह ही कपड़े पहनते हैं तो आपका जीवन शांत रहता है।

मीन राशि
हर बिगड़े काम को बनाने के लिए आपको होली के दिन पीले रंग के कपड़े अवश्य पहनने चाहिए।
PunjabKesari Holi

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!