धृति योग : ये 3 राशि वाले शुरू कर सकते हैं नया काम !

Edited By Lata,Updated: 27 Jan, 2019 09:14 AM

मेष राशि वालों सफलता आपका इंतज़ार कर रही है। संतान आपका नाम रौशन करेगी। आप अपनी बुद्धिमान का लोहा आज मनवाएंगे।

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
मेष राशि वालों सफलता आपका इंतज़ार कर रही है। संतान आपका नाम रौशन करेगी। आप अपनी बुद्धिमान का लोहा आज मनवाएंगे। वर्कप्लेस पर सम्मान प्राप्त होगा। माता की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। स्टूडेंटस को बड़ी उपल्ब्धि हासिल हो सकती है। इस राशि की लड़कियां  शॉपिंग करने जाएंगी। आज माता के मंदिर में कोई फल चढ़ाएं, आपको विशेष फायदा होगा।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ अंक-

वृष राशि वालों आज आपको जीवनसाथी से गिफ्ट मिलने का योग है। वर्कप्लेस पर सावधानी बरतने की जरूरत है। अपना काम पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करें। बेटी के विवाह के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। पैसों के नुकसान की स्थिति बन सकती है। आज आपको अपने स्वभाव में विनम्रता लानी होगी, नहीं तो बनते काम बिगड़ सकते हैं।
शुभ रंग- पिंक  शुभ अंक-

मिथुन राशि वालों आज फैमिली प्लानिंग के बारे में सोच सकते हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देना होगा। कामकाज में बड़ी सफलता मिलने का दिन है। आपके घर में हंसी ख़ुशी का माहौल रहेगा। कोई बड़ा पारिवारिक फैसला आज ले सकते हैं। इस राशि की महिलाओं को नए कपड़े गिफ्ट में मिलेंगे। बिज़नेसमैन को कहीं से अचानक ढेर सारा धन मिलने वाला है।
शुभ रंग- हरा  शुभ अंक-

कर्क राशि वालों आज आपके काम अधूरे रह सकते हैं लेकिन इससे आपको कोई भी नुकसान नहीं होगा। अगर आप मेहनत करेंगे तो किस्मत आपका साथ देगी। आज अपनों का ख्याल रखें। सेहत को नज़रअंदाज न करें। आज शत्रु आपके खिलाफ षड़यंत्र रच सकते हैं लेकिन आपका कोई करीबी आपको नुकसान पहुंचने से बचाएगा। रिश्तों के प्रति अच्छा सोचें।
शुभ रंग- काला  शुभ अंक-

सिंह राशि वालों आज पद और मान-सम्मान भी मिलेगा। एलर्जी या बदन दर्द से परेशानी होगी, संभलकर रहें। संतान की ओर ध्यान देना पड़ेगा। आपके कामकाज की तारीफ होगी। आपके वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। माता-पिता से सहयोग मिलेगा। रोजमर्रा के कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। किसी भी साधु-संत का अपमान न करें। आज धन लाभ का प्रबल योग है। इस राशि के रिटेलर को फायदा होगा।
शुभ रंग- लाल  शुभ अंक-

कन्या राशि वालों आज दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा, कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। आज आप अपने पेंडिंग वर्क पूरे कर लेंगे। बिज़नेसमैन को संभलकर आगे बढ़ना होगा। इस राशि के बुजुर्गों को अपने बच्चों से प्यार और सम्मान मिलेगा। छोटे बच्चों को मिठाई खिलाएं, आपका सुख सौभाग्य बढ़ेगा। पार्टनर से संबंध मधुर हो सकते हैं। भैरव मंदिर में तेल दान करें।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ अंक- 3

तुला राशि वालों कोई राज की बात भी आज आपको पता चल सकती है। कामकाज और जिम्मेदारियां ज्यादा रहेगी। प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है। आज आप पूरा दिन बेहद उत्साहित रहेंगे। बिज़नेस में बड़ी कामयाबी मिलने वाली है। आपका पॉलिटिकल कॉन्टैक्ट बढ़ेगा। आज आप अपनी बहन की पैसों से मदद करेंगे। छोटे बच्चों को कुछ गिफ्ट दें।
शुभ रंग- पीला  शुभ अंक-

वृश्चिक राशि वालों आज आप नए मुकाम हासिल करेंगे जिससे आपके घर में खुशी का माहौल रहेगा। साथ ही आपको बच्चे से सुख मिलेगा। आपके घर मेहमान भी आ सकते हैं अगर बेटी की शादी के लिए अच्छा लड़का नहीं मिल रहा तो समय शुभ है अच्छा रिश्ता आ सकता है। आज आपके आर्थिक हालात कमजोर होने के संकेत बन रहे हैं। पुराने लेने-देने के मामले में गड़बड़ी होने से आपकी टेंशन बढ़ सकती है।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ अंक-

धनु राशि वालों आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। आज कोई भी नया काम हाथ में लेने के पहले पुराने काम जरूर निपटा लें। आज किसी समारोह में ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए बहुत खास भी साबित हो सकता है और ये मुलाकात आपके फेवर में हो सकती है। कारोबार को बढ़ाने के लिए बहुत अच्छे सुझाव मिल सकते हैं।
शुभ रंग- काला  शुभ अंक-

मकर राशि वालों आज आपके लिए लकी दिन है। आज आप जमकर शॉपिंग करेंगे। आज किसी से झूठ न बोलें। घर में माहौल सामान्य रहेगा। बड़े भाई से मदद मिलेगी। आज आपकी मुलाकात बचपन के किसी शिक्षक से हो सकती है। आज अपनी वर्तमान नौकरी को छोड़कर मार्केटिंग के क्षेत्र में अपनी किस्मत अजमा सकते हैं, आपके लिए बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ अंक- 6

कुंभ राशि वालों आपकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। घरेलू सुख-सुविधा की चीज़ों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। आज आपको दोस्तों का सपोर्ट मिलेगा। आज आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे।आज पैसे कमाने के लिए आपको कई बेहतरीन मौक़े मिलेंगे।
शुभ रंग- भूरा  शुभ अंक-

मीन राशि वालों आज आप जिस काम में हाथ डालेंगे वो काम पूरा होगा। स्टूडेंट्स के लिए भी अच्छा समय है, पढ़ाई में मन लगा रहेगा। जीवन में नए मुकाम हासिल करने में सफल होंगे। विदेश से या किसी दूर स्थान से गुड न्यूज़ मिल सकती है। इस राशि की महिलाओं का ज्यादातार समय पूजा-पाठ में गुजरेगा। सत्ता से जुड़े लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे, बड़ा लाभ देंगे। वित्तीय स्थिति देना बेहतर होगी, ऑफिस में तारीफ़ मिलेगी।
शुभ रंग- ग्रे  शुभ अंक- 2
मकर संक्रान्ति पर क्या करें क्या न करें, खिचड़ी के साथ क्या दान करें !(video)
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!