राशिफल: मई का आखरी रविवार किस राशि के लिए बनेगा खुशगवार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 May, 2017 07:09 AM

horoscope which zodiac will be pleased on last sunday of may

दैनिक शुभाशुभ: 28.05.17 रविवार, चंद्र मिथुन राशि व आर्द्रा नक्षत्र, भाग्यांक

दैनिक शुभाशुभ: 28.05.17 रविवार, चंद्र मिथुन राशि व आर्द्रा नक्षत्र, भाग्यांक 7, शुभरंग स्लेटी, शुभदिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल शाम 4:30 से सायं 6 तक।


उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति सौभाग्य प्राप्ति के लिए पानी में काले-सफेद तिल मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।


मेष: रविवार को अरेंजमैंट्स में बिजी रहेंगे। समय घरेलू ताम-झाम को संभालने में लगेगा। निकट संबंधी के घर की यात्रा होगी।
शुभाशुभ: शुभअंक 7, शुभरंग ग्रे, शुभदिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय शाम 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक।


वृष: रविवार आराम प्रदान करेगा। मनोरंजन में समय बीतेगा। जरूरी सामान की खरीदारी करेंगे। निकट की व्यावसायिक यात्रा करेंगे।  
शुभाशुभ: शुभअंक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 07:30 बजे से प्रातः 09:00 बजे तक।


मिथुन: छुट्टी होने के बावजूद व्यस्तता रहेगी। मित्र मंडली के लोगों को सलाह-मशविरा देंगे। व्यवसाय की प्रगति हेतु रणनीति बनाएंगे।
शुभाशुभ: शुभअंक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 09:00 बजे से प्रातः 10:30 बजे तक।


कर्क: परिजनों की डिमांडस का निपटारा करना आपकी जेब पर भारी पड़ेगा। मित्र बाहर घूमने हेतु प्रेरित करेंगे। आनंद से छुटटी बिताएंगे। 
शुभाशुभ: शुभअंक 9, शुभरंग नारंगी, शुभदिशा दक्षिण, शुभ समय प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।


सिंह: रविवार कामकाजी दिनों जैसा ही रहेगा। आय-व्यय के अकाऊंट्स का मैनेजमेंट करना पड़ेगा। उपयोगी व्यक्तियों से सम्पर्क बढ़ेगा।  
शुभाशुभ: शुभअंक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, शुभ समय सायं 06:00 बजे से सायं 07:30 बजे तक।


कन्या: छुट्टी इच्छानुसार बिताएंगे। घूमने का मूड बनेगा। दोपहर तक समय बोरियत से कटेगा। मित्रों संग छुटटी की रंगत और बढ़ेगी।
शुभाशुभ: शुभअंक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 09:00 बजे से प्रातः 10:30 बजे तक।


तुला: संडे भी बिज़ी रहेगा। कामकाज से फुर्सत नहीं मिलेगी। समय पैंडिग काम निपटानें में बीतेगा। निकट संबंधी से मुलाकात होगी। 
शुभाशुभ: शुभअंक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 07:30 बजे से प्रातः 0900 बजे तक।


वृश्चिक: पुराने मित्रों से मेल-मिलाप होगा। जनसम्पर्क में पर्याप्त सहूलियत मिलेगी। कोशिश करने से रुके हुए काम का भी विकास होगा। 
शुभाशुभ: शुभअंक 7, शुभरंग ग्रे, शुभदिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय शाम 0300 बजे से शाम 04:30 बजे तक।


धनु: अच्छा खाना व आराम मिलेगा। मनोरंजन हेतु संडे का उपयोग लेंगे। बच्चों संग छुट्टी बिताएंगे। खरीदारी हेतु शॉपिंग मॉल जाएंगे। 
शुभाशुभ: शुभअंक 1, शुभरंग मेहरून, शुभदिशा पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 बजे से शाम 03:00 बजे तक।


मकर: संडे दोस्तों व परिचितों के बीच बीतेगा। छुटटी का भरपूर आनन्द लेंगे। दिल को तसल्ली मिलेगी। पूरे सप्ताह हेतु एनर्जी बटोरेंगे।
शुभाशुभ: शुभअंक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 बजे से दिन में 01:30 बजे तक।


कुंभ: गाड़ी के रख-रखाव हेतु दिन व्यतीत होगा। मेहमान व्यस्तता बढ़ाएंगे। पर्सनल वर्क अधूरे रहेंगे। शाम नेटवर्किंग साईट पर बीतेगी।
शुभाशुभ: शुभ शुभअंक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 बजे से दिन में 01:30 बजे तक।


मीन: संडे प्रियजनों संग गुजरेगा। आऊटिंग पर जाएंगे। शॉपिंग के वक्त पर्स को संभाले। भीड़भाड़ में अप्रिय घटना से मुश्किल होगी। 
शुभाशुभ: शुभअंक 1, शुभरंग मेहरून, शुभदिशा पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 बजे से शाम 03:00 बजे तक।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!