Edited By Niyati Bhandari,Updated: 09 Jul, 2025 03:34 PM

Best vastu remedies for home: घर से वास्तु दोषों को दूर करने के लिए ‘कैम्फर क्रिस्टल’ अच्छा माना जाता है। अगर आपको लगता है कि आपका काम अटक रहा है या चीजें आपकी योजना के अनुसार नहीं चल रहीं, तो घर में कपूर के 2 गोले या क्रिस्टल रखें और जब वे सिकुड़...
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Best vastu remedies for home: घर से वास्तु दोषों को दूर करने के लिए ‘कैम्फर क्रिस्टल’ अच्छा माना जाता है। अगर आपको लगता है कि आपका काम अटक रहा है या चीजें आपकी योजना के अनुसार नहीं चल रहीं, तो घर में कपूर के 2 गोले या क्रिस्टल रखें और जब वे सिकुड़ जाएं तो उन्हें बदल दें। आप अपनी स्थिति में तेजी से बदलाव देखेंगे। कपूर जलाना भी एक महत्वपूर्ण उपाय है।
अच्छी तरह से भोजन करना भी मन की शांति के लिए बहुत आवश्यक है।
हमेशा दक्षिण या पूर्व की ओर सिर करके सोएं और उत्तर या पश्चिम की ओर सिर करके न सोएं। वृद्ध लोगों, सेवानिवृत्त लोगों और घर के मालिक को मन की शांति बनाए रखने के लिए सोने के लिए दक्षिण-पश्चिम स्थिति अपनानी चाहिए।

अविवाहित लड़कियों को सोने के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा अपनानी चाहिए और दक्षिण-पश्चिम दिशा वर्जित है क्योंकि यह उन्हें जिद्दी बनाती है।
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में केवल वो दवाईयां रखें, जिनकी आपको जरुरत है। अनवाश्यक दवाएं रखने से नकारात्मकता बढ़ती है। पर्स में दवाईयों की पर्ची न रखें। ऐसा करने से बीमारियों संबंधी खर्च बढ़ते हैं।

ये वास्तु टिप्स हमारे शरीर के भीतर सकारात्मक कम्पन पैदा करेंगे और घर के भीतर सकारात्मक कम्पनों का भी प्रसार करेंगे। यह अंतत: हमारी प्रतिरक्षा में सुधार करने में मदद कर सकता है, जो फिट रहने के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारक है।