कंगाली होगी दूर, घर में बरसेगा पैसा! वास्तु के ये 5 जादुई पौधे बदल देंगे आपकी किस्मत, चुंबक की तरह खिंचा चला आएगा धन

Edited By Updated: 16 Apr, 2026 04:36 PM

money attraction plants

Vastu Plants for Wealth and Prosperity: घर में सुख-समृद्धि और धन की आवक बढ़ाने के लिए लगाएं ये 5 वास्तु पौधे। जानें क्रसुला, तुलसी और मनी प्लांट लगाने की सही दिशा और फायदे।

Vastu Plants for Wealth and Prosperity: आज के भागदौड़ भरे समय में हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसका घर सुख-समृद्धि से भरा रहे और आर्थिक तंगी कभी दरवाजे पर न आए। वास्तु शास्त्र और फेंगशुई के अनुसार, हमारे आसपास मौजूद वनस्पतियां न केवल वातावरण को शुद्ध करती हैं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर धन को आकर्षित करने की शक्ति भी रखती हैं। आइए जानते हैं उन खास पौधों के बारे में जिन्हें वास्तु में 'धन का चुंबक' माना गया है:

PunjabKesari Money Attraction Plants

क्रसुला: समृद्धि का प्रवेश द्वार क्रसुला को 'सक्सेस प्लांट' के नाम से भी जाना जाता है। इसकी मोटी और गोल पत्तियां स्थिरता और धन का प्रतीक हैं। वास्तु के अनुसार, इसे घर के मुख्य द्वार के पास या दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने से आर्थिक स्थिरता आती है और यह धन को अपनी ओर खींचता है। ये मनी ट्री गहरे हरे रंग का होता है और यह बहुत जल्दी बढ़ता है। इसे पानी देने की कम ही जरूरत पढ़ती है। कहते हैं कि ये इतनी जल्दी फैलता है कि इसे जमीन में लगाना ज्यादा सही रहता है। इसे धूप या छांव में कहीं पर भी लगा सकते हैं। 

तुलसी: हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा सबसे पवित्र माना गया है। जो व्यक्ति तुलसी पत्र का स्पर्श कर लेता है वह सभी पापों से मुक्त होकर उसी क्षण शुद्ध हो जाता है तथा अंत में देवों के लिए भी दुर्लभ विष्णुपद को प्राप्त करता है। तुलसी का स्पर्श करना ही मुक्ति है और वही परम व्रत है। घर में तुलसी का पौधा होने से न केवल धार्मिक लाभ मिलते हैं, बल्कि नियमित पूजा-अर्चना से घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती और सुख-शांति बनी रहती है। 

PunjabKesari Money Attraction Plants

मनी प्लांट: जैसा कि मनी प्लांट के नाम से ही स्पष्ट है की ये सकारात्मकता का संचार करता है। यह धन और समृद्धि का कारक है। फेंगशुई के अनुसार, इसे घर के अंदर या बालकनी में लगाना शुभ होता है। बस ध्यान रहे कि इसकी बेलें कभी सूखनी नहीं चाहिए, क्योंकि सूखा हुआ मनी प्लांट आर्थिक बाधाओं का संकेत देता है। मनी प्लांट को पूर्व दिशा के मकानों में आग्नेय कोण में यानि कि पूर्वी दक्षिण दिशा श्रेष्ठ रहती है। पूर्व दिशा के मकानों में इसे पूर्व दिशा में लगाना श्रेष्ठ रहता है। पश्चिम दिशा के मकानों में इसे घर के मध्य भाग या फिर दक्षिण या उत्तर दिशा में श्रेष्ठ रहता है। दक्षिण दिशा के मकानों में इसे ईशान या दक्षिण दिशा में या घर के मध्य भाग में लगाना श्रेयकर रहता है। इन दिशाओं में लगाने के साथ-साथ घर के स्वामी की जन्म कुण्डली के ग्रहों का अवश्य ध्यान रखना चाहिये कि क्या यह उसके लिये हितकारी है या नहीं। 

शमी का पौधा: बाधाओं का विनाशक शमी के पौधे का संबंध शनि देव और भगवान गणेश से है। इसे घर में लगाने से जीवन की बड़ी से बड़ी बाधाएं दूर हो जाती हैं और शनि दोष शांत होता है। इसकी नियमित पूजा आर्थिक समृद्धि के मार्ग खोलती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार के बाईं ओर इसे लगाना शुभ होता है। शनि के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए प्रतिदिन शमी वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं रहती।

स्नेक प्लांट: नकारात्मकता को करता है सोख यह पौधा घर की हवा को शुद्ध करने के साथ-साथ नकारात्मक ऊर्जा को सोखने में माहिर है। इसे बेडरूम या लिविंग रूम में रखने से मानसिक शांति मिलती है और घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है।

Vastu Tips वास्तु टिप: पौधों को हमेशा सही दिशा में लगाएं और ध्यान रखें कि घर में कोई भी पौधा सूखा या मुरझाया हुआ न रहे, क्योंकि इससे नकारात्मकता बढ़ सकती है। इसी के साथ-साथ अलग-अलग दिशाओं में पौधों एवं वृक्षों को लगाने का जातको के ग्रहों की अनुकूलता के अनुसार ही प्रभाव पड़ता है। जो किसी प्रबुद्ध ज्योतिष वैज्ञानिक से ही सलाह लें क्योंकि बिना ग्रहों की पूर्ण जानकारी के वास्तु कम्पलीट नहीं हो सकता क्योंकि वास्तु विज्ञान जो कि ज्योतिष विज्ञान की भवनों के निर्माण संबंधित एक छोटी सी शाखा ही है।

PunjabKesari Money Attraction Plants

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!