Edited By Sarita Thapa,Updated: 18 Apr, 2026 12:27 PM

वास्तु का हमारे जीवन में बहुत खास महत्व है। लोग सजावट के लिए घर में बहुत सारी चीजें इधर-उधर रख देते हैं, जो घर की सकारात्मकता को धीरे-धीरे खत्म करने लगता है। घर के हर कोने में रखी चीजें हमारे जीवन में बहुत प्रभाव डालती हैं।
Dining Table Vastu Tips : वास्तु का हमारे जीवन में बहुत खास महत्व है। लोग सजावट के लिए घर में बहुत सारी चीजें इधर-उधर रख देते हैं, जो घर की सकारात्मकता को धीरे-धीरे खत्म करने लगता है। घर के हर कोने में रखी चीजें हमारे जीवन में बहुत प्रभाव डालती हैं। वहीं, वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखा डाइनिंग टेबल को पॉजिटिव एनर्जी और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। यह वो जगह है, जहां पूरा परिवार एक-साथ बैठकर भोजन करता है। लेकिन कई बार हम डाइनिंग टेबल के ऊपर कुछ ऐसी चीजें रख देते हैं, जो हमारे घर की बरकत छीनने लगता है। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी चीजें हैं, जो डाइनिंग टेबल के ऊपर नहीं रखनी चाहिए।
नमकदानी
वास्तु के अनुसार, भूलकर भी डाइनिंग टेबल के ऊपर नमकदानी न रखें, माना जाता है नमकदानी टेबल के ऊपर रखने से जीवन में पैसों की कमी आनी शुरू हो जाती है और परिवार में कलह-कलेश बना रहता है।
टूटे या चिप लगे बर्तन
वास्तु के अनुसार, डाइनिंग टेबल के ऊपर टूटे या चिप लगे बर्तन भी नहीं रखने चाहिए। यह घर में नकारात्मकता फैलाते हैं और घर में वास्तु दोष भी पैदा करते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और बिल
वास्तु के नियमों के अनुसार, डाइनिंग टेबल के ऊपर मोबाइल फोन, लैपटॉप या घर के पुराने बिल इत्यादि नहीं रखने चाहिए। यह आर्थिक तंगी का कारण बनते हैं और मन को हमेशा परेशान रखते हैं।
पर्स या वॉलेट
वास्तु शास्त्र के अनुसार, डाइनिंग टेबल के ऊपर कभी भी पर्स या वॉलेट भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करना पैसों का अपमान करने के समान होता है और घर के माहौल और ऊर्जा संतुलन पर बुरा असर पड़ता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ