Jammu : जम्मू-कश्मीर के 14 पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने के आदेश

Edited By Updated: 17 Feb, 2026 07:53 AM

jammu news

जम्मू  (कमल): उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने 14 पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने के आदेश दिए हैं जिन्हें एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। यह फैसला पूरे सिक्योरिटी रिव्यू और चर्चा के बाद लिया गया।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जम्मू  (कमल): उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने 14 पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने के आदेश दिए हैं जिन्हें एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। यह फैसला पूरे सिक्योरिटी रिव्यू और चर्चा के बाद लिया गया। कश्मीर डिवीजन में 11 और जम्मू डिवीजन में 3 टूरिस्ट स्पॉट तुरंत खोले जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष पहलगाम में आतंकी हमले के बाद उक्त पर्यटक स्थलों को एहतियाती सुरक्षा के चलते कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। उप-राज्यपाल ने एक्स पोस्ट में टूरिस्ट डैस्टीनेशनों को खोलने की बात कही है। उन्होंने प्रशासन से कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र के विजिटर एक्सैस को तुरंत फिर से शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

कश्मीर डिवीजन में फिर से खोले जाने वाले पर्यटन स्थल
कश्मीर डिवीजन में जिन 11 टूरिस्ट स्पॉट्स को खोलने का निर्णय लिया गया है उनमें बड़गाम में यूसमर्ग और दूधपथरी, कोकरनाग, अनंतनाग में दांडीपोरा पार्क, शोपियां में पीर की गली, दुबजान और पड़पावन, श्रीनगर में अस्तनपोरा और ट्यूलिप गार्डन, गांदरबल में थजवास ग्लेशियर और हंग पार्क, बारामूला में वुलर-वनतालाब को तुरंत फिर से खोला जाएगा।

जम्मू डिवीजन में खोले जाने वाले पर्यटन स्थल
जम्मू डिवीजन में 3 पर्यटन स्थलों जिनमें रियासी में देवी पिंडी, रामबन में महू मंगत और किश्तवाड़ में मुगल मैदान को तुरंत फिर से खोल दिया जाएगा। जम्मू डिवीजन के रामबन जिले में रामकुंड को बर्फ हटाने के बाद फिर से खोल दिया जाएगा। प्रशासन साफ मौसम और सड़कों के साफ होने का इंतजार कर रहा है ताकि आने-जाने वालों की सुरक्षित यात्रा पक्की हो सके क्योंकि ये इलाके अधिक ऊंचाई पर हैं और अभी भी बर्फ से ढके हुए हैं। कश्मीर डिवीजन में गुरेज, अथवाटू और बंगस में बर्फ हटाने का कार्य चल रहा है।
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!