June 2024 Virgo Horoscope: कन्या राशि के लिए जून महीने का मासिक राशिफल

Edited By Updated: 07 Jun, 2024 01:28 PM

शनि छठे भाव में हैं और ये गोचर शुभ होता है। शनि कन्या राशि के लिए शुभ हैं। शनि की मकर राशि आपके पंचम भाव में आती है। पंचम भाव दूसरा कुंडली का सबसे शुभ भाव होता है। त्रिकोण का स्वामी जब

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

June 2024 Virgo Horoscope: शनि छठे भाव में हैं और ये गोचर शुभ होता है। शनि कन्या राशि के लिए शुभ हैं। शनि की मकर राशि आपके पंचम भाव में आती है। पंचम भाव दूसरा कुंडली का सबसे शुभ भाव होता है। त्रिकोण का स्वामी जब आपके राशि में हो जाता है तो वो आपका मित्र हो जाता है। चन्द्रमा, राहु और मंगल सप्तम में हैं। मंगल अष्टम स्थान का स्वामी है। गुरु का गोचर नौवें भाव में शुभ है। बुध नौवें में शुभ नहीं है लेकिन शुक्र नौवें भाव में शुभ हैं। केतु लग्न से शुभ नहीं होते। मंगल अपनी राशि में आ गए हैं। बुध 14 जून को राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य, बुध, शनि और गुरु ये ग्रह आपके लिए फेवरेबल हो जाएंगे।

Position of Karma and Income Place in the month of June जून महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: बुध कर्म स्थान के स्वामी हैं और ये कारोबार का भाव है। बुध अपनी ही राशि में शुभ हो जाएंगे। शुक्र आय स्थान के साथ हैं। शुक्र भाग्य स्थान के स्वामी और बुध कर्म स्थान के स्वामी आ जाएंगे। इस पूरे महीने काम को लेकर पूरी ताकत लगाएंगे। गुरु भाग्य स्थान में बैठकर आपके लग्न और पंचम भाव को देख रहे हैं। दो शुभ ग्रहों का कर्म में आ जाना आपके लिए काफी शुभ होगा। शुक्र भाग्य के साथ-साथ धन स्थान के भी स्वामी हैं। जून में जो भी काम करेंगे निश्चित तौर पर आपको उसका फल मिलेगा। धन के रूप में आपको फायदा अवश्य मिलेगा।

Relationship status in the month of June जून महीने में रिलेशन की स्थिति: सप्तम भाव में राहु का गोचर हो रहा है और ये शुभ नहीं है। शनि छठे भाव में और मंगल अष्टम भाव में हैं। सप्तम का पाप कर्तरी में आ जाना आपके पार्टनर के लिए शुभ नहीं है। इस वजह से आपके पार्टनर की हेल्थ भी खराब हो सकती है। सप्तम का स्वामी गुरु है और गुरु यहां पर खुद भाग्य स्थान में आ गए हैं। शुक्र जो शादी के कारक हैं वो शुभ स्थिति में हैं। मंगल सीधी दृष्टि देंगे दूसरे भाव को और ये कुटुंब का भाव है। पार्टनर की हेल्थ का जरूर ध्यान रखिए। हेल्थ की बात करें तो कोई दिक्कत नहीं आएगी। चोट-चपेट का खतरा बना रहेगा आपके ऊपर। पासवर्ड को छुपा कर रखें।

Health status in the month of June जून महीने में सेहत की स्थिति: सेहत को लेकर कोई बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं है क्योंकि शनि आपकी कुंडली में मजबूत हैं।

Status of education in the month of June जून महीने में शिक्षा की स्थिति: छात्रों के लिए समय बहुत बढ़िया है। बुध आपकी राशि के स्वामी भी हैं। केंद्र में हैं और ये शुभ गोचर में हैं। बुध लग्न और राशि को भी देख रहे हैं। पंचम पर गुरु की दृष्टि है। आगे बढ़ने के बहुत मौके मिलेंगे।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!