Jyeshtha Month Born People : कैसे होते हैं ज्येष्ठ मास में जन्मे लोग, जानें उनके व्यक्तित्व का रहस्य

Edited By Updated: 07 May, 2026 01:46 PM

jyeshtha month born people

हिंदू धर्म में ज्येष्ठ का महीना बहुत खास माना जाता है। यह मास विष्णु जी को समर्पित है। 2 मई से ज्येष्ठ मास की शुरुआत हो चुकी है। इस बार मलमाल होने का कारण ज्येष्ठ का महीना 59 दिनों का होगा।

Jyeshtha Month Born People : हिंदू धर्म में ज्येष्ठ का महीना बहुत खास माना जाता है। यह मास विष्णु जी को समर्पित है। 2 मई से ज्येष्ठ मास की शुरुआत हो चुकी है। इस बार मलमाल होने का कारण ज्येष्ठ का महीना 59 दिनों का होगा। 29 जून 2026 को अधिक  मास खत्म होगा। इस माह में जन्म लेने वाले लोगों में विशेष गुण होते हैं। इनके व्यक्तित्व में एक अलग तेज और आकर्षण देखने को मिलता है, जो इन्हें दूसरे से अलग बनाता है। तो आइए जानते हैं इनके व्यक्तित्व की कुछ और खास बातें।

Jyeshtha Month Born People

आत्मविश्वास से होते हैं भरपूर
ज्येष्ठ मास में जन्म लेने वाले लोगों में आत्मविश्वास की कमी नहीं होती। यह किसी भी काम को बिना पूरा करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देते हैं। ज्येष्ठ मास की ऊर्जा इन जातकों को हर परिस्थिति में अडिग रहने की शक्ति प्रदान करती है। यह किसी भी मुश्किल का डट का सामना करते हैं। इनका बेबाक स्वभाव इन्हें दूसरे से अलग बनाता है। 

स्वभाव में तेज लेकिन दिल के साफ
यह लोग स्वभाव के बहुत तेज और थोड़े गरम दिमाग वाले होते हैं। जो बात इनके दिल में होती है, वहीं इनके जबान पर भी होती है। इन्हें दिखावा करना अच्छा नहीं लगता और ये सच्चाई के साथ अपना जीवन व्यतीत करना पसंद करते हैं। 

Jyeshtha Month Born People

परिवार और रिश्तों को देते हैं महत्व 
ज्येष्ठ मास में जन्म लेने वाले लोग कितना भी व्यस्त क्यों न हो, अपने परिवार और रिश्तों को अच्छे से बैलेंस करके रखना जाते हैं। अपने परिवार और परिजनों के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहने का हौसला इन्हें ओर मजबूत बनाता है। 

प्यार के मामले में होते हैं थोड़े भावुक
यह लोग जितने बाहर से अड़ियल और गुस्से वाले दिखाई देते हैं। उतने ही यह लोग प्यार के मामले में नरम दिल और शर्मीले किस्म के होते हैं। यह किसी से जब प्यार करते हैं, तो पूरे दिल से करते हैं। किसी तीसरे की बातों में आकर यह अपना रिश्ता खराब नहीं करते और पार्टनर के लिए यह लोग लॉयल होते हैं। 

Jyeshtha Month Born People

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!