Kark Sankranti 2021: आज सूर्य बदलेंगे अपना घर, इन राशियों को देंगे बड़ा लाभ

Edited By Updated: 16 Jul, 2021 07:55 AM

kark sankranti

आज कर्क संक्रांति के साथ हिंदू पंचांग के नए महीने का आरंभ होगा। प्रत्येक मास सूर्य के राशि परिवर्तन करने को संक्रांति कहा जाता है। सूर्य 1 महीने में एक राशि बदलते हैं। इसके साथ-साथ ऋतु परिवर्तन भी होता रहता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Kark Sankranti 2021: आज कर्क संक्रांति के साथ हिंदू पंचांग के नए महीने का आरंभ होगा। प्रत्येक मास सूर्य के राशि परिवर्तन करने को संक्रांति कहा जाता है। सूर्य 1 महीने में एक राशि बदलते हैं। इसके साथ-साथ ऋतु परिवर्तन भी होता रहता है। सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश के साथ ही सावन माह की शुरुआत हो जाती है। कर्क राशि यानी कि जल तत्व की राशि। जब सूर्य जल तत्व राशि में प्रवेश करते हैं तो वर्षा ऋतु का आगमन होता है। ऐसी स्थिति में आम लोगों पर इसका शुभ व अशुभ दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। कर्क राशि सूर्य के मित्र ग्रह चंद्र की राशि है और इस घर में सूर्य का प्रवेश कई राशियों पर शुभ प्रभाव देगा। ज्योतिषीय मतानुसार सूर्य और चंद्र दोनों परम मित्र हैं और जब किसी एक मित्र के घर दूसरे मित्र का आगमन होता है तो यह स्वत: ही शुभ अवसर बन जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य और चंद्र रोशनी देने वाले दो ग्रह हैं। इन दोनों ग्रहों के शुभ होने से व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होती है। स्वास्थ्य अच्छा रहता है व मन की स्थिति भी शांत रहती है। जहां एक और सूर्य आत्मा का कारक ग्रह है, वही चंद्र मन का कारक ग्रह है। आइए जानते हैं कि यह कर्क संक्रांति विभिन्न राशियों पर क्या-क्या प्रभाव डालेगी।

मेष राशि वाले जातकों के लिए इस संक्रांति का प्रभाव शुभ रहेगा कई सरकारी लाभ प्राप्त होंगे।

वृष राशि वालों को कर्क संक्रांति आर्थिक रूप से अच्छा परिणाम देगी भाई-बंधुओं के लिए शुभ संकेत लेकर आएगी।  

मिथुन राशि वालों के लिए कर्क संक्रांति धन के अच्छे अवसर बनाएगी और संचित धन में वृद्धि होगी।

कर्क राशि वालों के लिए यह संक्रांति स्वास्थ्य के लिहाज से अति शुभ फल देने वाली होगी। सूर्य के समान आपकी ख्याति बढ़ेगी।  मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह राशि वाले जातकों के लिए धन के खर्च अधिक बढ़ेंगे। किसी प्रकार के यात्रा के योग भी बन सकते हैं।

कन्या राशि वाले जातकों के लिए सात्विक व्यवहार करना अत्यंत जरूरी रहेगा। उपवास अधिक लाभ देंगे, व्यापार में वृद्धि होगी।

तुला राशि वाले जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर कर्मक्षेत्र में उत्साह लेकर आएगा। व्यापार सामान्य चलेगा। कहीं से मानहानि होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि वाले जातकों को यह संक्रांति भाग्योदय की स्थिति बनाएगी। आपकी किस्मत का तारा खूब चमकेगा।

धनु राशि वाले जातकों के लिए यह राशि परिवर्तन आकस्मिक लाभ व विपत्ति दोनों ही लाने वाला सिद्ध होगा।

मकर राशि वालों को सूर्य का कर्क राशि में गोचर दांपत्य सुख में परेशानी ला सकता है। रोजमर्रा के आय के साधन बनेंगे।
 
कुंभ राशि वालों के लिए कर्क राशि में विराजमान सूर्य भगवान शत्रुहंता योग बना रहे हैं। आपके दुश्मन आप से पराजित होंगे। ननिहाल पक्ष से लाभ मिलेगा।

मीन राशि वाले जातकों के लिए सरकारी कामों में लाभ मिलेगा। धन के अवसर बढ़ेंगे। लोगों से संपर्क के साधन में भी वृद्धि होगी।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!