Kartik Purnima 2024: 14 या 15 नवंबर जानें, कब रखा जाएगा कार्तिक पूर्णिमा का व्रत

Edited By Updated: 11 Nov, 2024 04:00 AM

kartik purnima 2024

हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा एक महत्वपूर्ण दिन होता है। कार्तिक माह का यह अंतिम दिन होने के कारण यह दिन पुण्यदायिनी मानी जाती है

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Kartik Purnima 2024: हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा एक महत्वपूर्ण दिन होता है। कार्तिक माह का यह अंतिम दिन होने के कारण यह दिन पुण्यदायिनी मानी जाती है और विशेष रूप से पूजा-पाठ, तर्पण, व्रत आदि करने से पापों से मुक्ति और पुण्य की प्राप्ति होती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का अत्यधिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से समस्त पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन विशेष रूप से गंगा के किनारे लाखों लोग एकत्रित होते हैं और पवित्र जल में स्नान करते हैं। देवताओं के लिए ये दिन बेहद ही खास होता है क्योंकि इस दिन देव दिवाली होती है यानि की देवताओं की दिवाली। तो चलिए जानते हैं वर्ष 2024 में कब रखा जाएगा कार्तिक पूर्णिमा का व्रत। 

PunjabKesari Kartik Purnima 2024

Kartik Purnima Date कार्तिक पूर्णिमा तिथि 
पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा की शुरुआत सुबह 6 बजकर 19 मिनट से होगी और अगले दिन 16 नवंबर को दोपहर 2 बजे इसका समापन हो जाएगा। उदया तिथि के अनुसार ये व्रत 15 नवंबर को रखा जाएगा। 

Kartik Purnima Muhurat कार्तिक पूर्णिमा मुहूर्त 2024 

स्नान-दान मुहूर्त - सुबह 04.58 से  सुबह 5.51 तक 

सत्यनारायण पूजा - सुबह 06.44 से सुबह 10.45 तक 

प्रदोष काल देव दीपावली मुहूर्त - शाम 05:10 से रात 07:47 तक 

PunjabKesari Kartik Purnima 2024
 
चंद्रोदय समय - शाम 04.51 तक 

लक्ष्मी पूजन - रात 11.39 - प्रात: 12.33, 16 नवंबर

Importance of bathing in Ganga on Kartik Purnima कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का महत्व
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का महत्व विशेष रूप से बढ़ जाता है क्योंकि यह दिन एक ऐसा अवसर होता है, जब गंगा में स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और साथ ही व्यक्ति के पापों का क्षय होता है। हिंदू धर्म के अनुसार कार्तिक माह में गंगा स्नान से विशेष फल की प्राप्ति होती है क्योंकि इस माह में गंगा के जल की विशेष महिमा होती है। इस दिन गंगा स्नान करने से मनुष्य के शारीरिक, मानसिक और आत्मिक पाप समाप्त होते हैं। इस दिन गंगा स्नान करने से अमृत के गुण प्राप्त होते हैं।

PunjabKesari Kartik Purnima 2024

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!