सितंबर में कब है अजा एकादशी और परिवर्तिनी एकादशी, यहां जानें व्रत, पूजा और पारण का समय

Edited By Updated: 05 Sep, 2026 08:01 AM

september ekadashi 2026 timings

हिंदू धर्म में हर एक  एकादशी का अपना एक अलग खास महत्व है। साल में कुल 24 एकादशी मनाई जाती है। इस साल भाद्रपद में दो खास एकादशियां- अजा एकादशी और परिवर्तिनी एकादशी आज रही है।

September Ekadashi 2026 : हिंदू धर्म में हर एक  एकादशी का अपना एक अलग खास महत्व है। साल में कुल 24 एकादशी मनाई जाती है। इस साल भाद्रपद में दो खास एकादशियां- अजा एकादशी और परिवर्तिनी एकादशी आज रही है। माना जाता है कि सितंबर में आने वाली एकादशियों का व्रत रखने से भगवान विष्णु की खास कृपा प्राप्त होती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में आने वाली सारी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। यदि आप भी इस महीने में  एकदाशी व्रत रखने के बारे में  सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं सितंबर की दो एकादशियों के शुभ मुहूर्त और पारण समय के बारे में-  

September Ekadashi 2026

अजा एकादशी का शुभ मुहूर्त 
भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अजा एकादशी कहा जाता है। अजा एकादशी की शुरुआत 6 सितंबर को 7 बजकर 29 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन शाम 5 बजकर 03 मिनट पर होगा। अजा एकादशी का पारण 7 सितंबर को  सुबह 6 बजकर 02 मिनट से 8 बजकर 33 मिनट तक कर सकते हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और श्रीहरि विष्णु के ऋषिकेश स्वरूप की पूजा करने से व्यक्ति के पूर्व जन्मों के पाप भी धुल जाते हैं और रुका हुआ धन वापस मिलता है।

September Ekadashi 2026

परिवर्तिनी एकादशी 
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी या जलझूलनी एकादशी कहा जाता है। परिवर्तिनी एकादशी की शुरुआत 21 सितंबर को रात 8.00 बजे से होगी और इसका समापन 22  सितंबर को रात 09 बजकर 43 मिनट पर होगा। परिवर्तिनी एकादशी का पारण 23 सितंबर को सुबह 6 बजकर 10 मिनट से 8 बजकर 35 मिनट तक कर सकते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, चार महीने की योगनिद्रा के दौरान भगवान विष्णु इस दिन अपनी करवट बदलते हैं। इस दिन वामन अवतार की पूजा करने का विशेष विधान है।

September Ekadashi 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!