ज्ञानवापी की दीवार पर गेरुआ रंग को लेकर विवाद, सुरक्षा बढ़ाई गई

Edited By Updated: 03 May, 2026 12:54 PM

kashi gyanvapi mosque

वाराणसी (एजैंसी): श्रीकाशी विश्वनाथ धाम परिसर स्थित ज्ञानवापी मस्जिद की दीवार के कुछ हिस्सों पर गेरुआ रंग से डमरू, सांप आदि की आकृतियां बनाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस पर आपत्ति जताते हुए शहर मुफ्ती ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।

वाराणसी (एजैंसी): श्रीकाशी विश्वनाथ धाम परिसर स्थित ज्ञानवापी मस्जिद की दीवार के कुछ हिस्सों पर गेरुआ रंग से डमरू, सांप आदि की आकृतियां बनाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस पर आपत्ति जताते हुए शहर मुफ्ती ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। शहर मुफ्ती अब्दुल बातिन नोमानी ने डी.सी.पी. सुरक्षा अनिल कुमार यादव को दिए गए ज्ञापन में कहा कि मस्जिद की दीवार पर इस प्रकार की रंगाई और आकृतियां धार्मिक परंपराओं के विरुद्ध हैं। उन्होंने इन्हें तत्काल हटाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो विरोध जारी रहेगा।

यह मामला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हालिया काशी दौरे से जुड़ा बताया जा रहा है। 28-29 अप्रैल को उनके आगमन के दौरान श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में सजावट की गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गेट नंबर चार की ओर मस्जिद की दीवार पर ये आकृतियां बनाई गईं। मामले को लेकर बढ़ी संवेदनशीलता के चलते शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के तहत जिले के विभिन्न थानों से लगभग 550 नए सिपाहियों को भी तैनात किया गया है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!