Kitchen Vastu tips:  रसोई में न रखें ये चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-शांति

Edited By Updated: 13 Oct, 2022 10:46 AM

kitchen vastu tips

रसोई किसी भी घर का अहम स्थान होता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार यहां मां अन्नपूर्णा और अग्नि देव विराजते हैं। उन्हीं के कृपा से गृहलक्ष्मी अपने परिवार को तृप्त करती है। वास्तु के अनुसार रसोई में मंदिर नहीं बनाना चाहिए क्योंकि

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Kitchen Vastu tips: रसोई किसी भी घर का अहम स्थान होता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार यहां मां अन्नपूर्णा और अग्नि देव विराजते हैं। उन्हीं के कृपा से गृहलक्ष्मी अपने परिवार को तृप्त करती है। वास्तु के अनुसार रसोई में मंदिर नहीं बनाना चाहिए क्योंकि पारिवारिक सदस्यों की रूची के अनुसार वैज और नॉन वैज दोनों तरह का भोजन रसोई में पकाया जाता है। इससे घर में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए रसोई में न रखें ये चीजें-

PunjabKesari Kitchen Vastu tips

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari Kitchen Vastu tips

यदि कोई बर्तन टूट जाए तो कई बार उसका इस्तेमाल रसोई में जारी रहता है लेकिन इससे आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। माना जाता है कि इससे घर के मुखिया पर कर्ज की स्थिति और परिवार में मतभेद का सामना करना पड़ सकता है इसलिए टूटे और चटके बर्तनों को रसोई में नहीं रखना चाहिए।

रसोई में काम करते समय अक्सर थोड़ा-बहुत कटना या जलना जैसी मामूली चोटें लगती रहती हैं इसलिए कई बार लोग रसोई में ही दवाओं का डिब्बा रख लेते हैं ताकि समय पड़ने पर जल्दी से खोजा जा सके लेकिन वास्तुशास्त्र कहता है कि रसोई में दवाइयां नहीं रखनी चाहिएं। इसका नकारात्मक प्रभाव घर के सदस्यों की सेहत पर पड़ सकता है जिसमें आपका खर्च बढ़ने की सम्भावना भी होती है। 

PunjabKesari Kitchen Vastu tips

अक्सर लोग रात को बचा हुआ गूंधा हुआ आटा फ्रिज में रख देते हैं और सुबह उठकर उसे इस्तेमाल कर लेते हैं लेकिन वास्तु में इसे सही नहीं बताया गया है। यह सेहत के लिए तो हानिकारक होता ही है, साथ ही माना जाता है कि इससे शनि व राहू का नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है। 

रसोई में मंदिर नहीं बनाना चाहिए, न ही देवी-देवता की तस्वीर रखनी चाहिए।

PunjabKesari kundli

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!