लव राशिफल 30 अक्टूबर- मेरी होके हमेशा ही रहना कभी ना कहना अलविदा

Edited By Updated: 30 Oct, 2025 06:20 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आपका दिल आज बहुत उत्साहित है। कोई यात्रा या आउटिंग रोमांस का मौका दे सकती है। पुराना

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आपका दिल आज बहुत उत्साहित है। कोई यात्रा या आउटिंग रोमांस का मौका दे सकती है। पुराना रिश्ता भी आज नई दिशा में आगे बढ़ सकता है।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) प्रेम जीवन में संतुलन लौट रहा है। गलतफहमियां दूर होंगी और पुराना गुस्सा खत्म होगा। अविवाहितों के लिए ऑफिस या सोशल मीडिया से कोई दिलचस्प कनेक्शन बन सकता है।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) प्रेम में चमक और आत्मविश्वास झलक रहा है। अगर प्रस्ताव देना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है। पार्टनर आपकी तारीफों से खुश होंगे और सरप्राइज की उम्मीद रख सकते हैं।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आप व्यस्त हैं लेकिन साथी को समय देने की कोशिश करें। उनके साथ एक ईमानदार बातचीत बहुत सुकून देगी। अविवाहितों के लिए आज कम्युनिकेशन ही आकर्षण बनेगा।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) थोड़ी भावनात्मक अस्थिरता रहेगी। बातों का गलत मतलब निकल सकता है इसलिए शब्दों का ध्यान रखें। शाम तक हालात सुधरेंगे, एक प्यारा मैसेज सब ठीक कर देगा।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज भावनाएं गहरी हैं पर कहने में झिझक रहे हैं तो साथी को अपने मन की बात बताएं, वे आपकी सच्चाई से प्रभावित होंगे। अविवाहितों के लिए किसी पुराने दोस्त से नई शुरुआत संभव है।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आपका आकर्षण चरम पर है। आज किसी खास की नज़रें आप पर ठहर सकती हैं। जोड़े हैं तो आपसी संवाद से रिश्ते में नई मिठास आएगी। रोमांटिक डिनर प्लान सफल रहेगा।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आपके भीतर भावनाओं का ज्वार है पर आप दिखाना नहीं चाहते। किसी पुराने झगड़े को सुलझाने का मौका है। जोड़े हैं तो साथ में कुछ नया करने से रिश्ता मजबूत होगा।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) दिल पुरानी यादों में उलझ सकता है। पुराने प्रेमी से संपर्क हो सकता है पर सावधानी रखें। वर्तमान संबंध को प्राथमिकता दें, आपका समर्पण साथी को और करीब लाएगा।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज आप बहुत विचारशील हैं। साथी की छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देंगे, जिससे रिश्ता मजबूत होगा। जो अविवाहित हैं, उन्हें कोई सच्ची केयर करने वाला मिल सकता है।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज दिल और दिमाग दोनों तालमेल में हैं। आप प्यार जताने के सही मूड में हैं। पार्टनर के साथ आध्यात्मिक या भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा, दिन रोमांटिक रहेगा।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) भावनाएं तीव्र हैं प्यार में गहराई भी है, अधिकार भी। साथी के साथ खुलकर बात करें, वरना वे आपके मूड को गलत समझ सकते हैं। रात रोमांस से भरी होगी।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!