नए खतरनाक चरण में मिडिल ईस्ट जंग: ईरान ने इजराइल के सबसे बड़े पावर प्लांट पर दागी मिसाइल (Video)

Edited By Updated: 25 Mar, 2026 06:37 PM

iran begins targeting israeli power plants

ईरान ने इजराइल के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाना शुरू किया है। Hadera के पास पावर प्लांट के नजदीक मिसाइल गिरी, हालांकि बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई। यह हमला युद्ध के नए चरण का संकेत माना जा रहा है।

International Desk: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध अब एक नए और खतरनाक चरण में प्रवेश करता दिख रहा है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने इजराइल के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।  इजराइल के Hadera शहर के पास स्थित देश के सबसे बड़े पावर प्लांट के करीब एक ईरानी मिसाइल गिरी। हालांकि शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हमले से बिजली आपूर्ति को बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

 

BREAKING:

🇮🇷🇮🇱 Iran begins targeting Israeli power plants

Iranian missile reportedly hits power plant in Israel’s Hadera pic.twitter.com/lh6RMPhsEK

— Megatron (@Megatron_ron) March 25, 2026

इजराइली सेना और बिजली कंपनी ने कहा है कि मिसाइल पावर स्टेशन के पास गिरी, लेकिन ग्रिड सुरक्षित है। वहीं ईरानी मीडिया ने इसे अपनी सैन्य क्षमता का “संदेश” बताया है कि वह इजराइल के किसी भी हिस्से को निशाना बना सकता है। इससे पहले भी ईरान इजराइल के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बना चुका है, जिसमें हैफा के रिफाइनरी और बिजली ढांचे पर हमले शामिल हैं। इन हमलों से कुछ समय के लिए बिजली बाधित हुई थी।

 

विशेषज्ञों का मानना है कि अब युद्ध सिर्फ सैन्य ठिकानों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ऊर्जा और आर्थिक ढांचे को भी निशाना बनाया जा रहा है। इसे “Energy Warfare” यानी ऊर्जा युद्ध का हिस्सा माना जा रहा है। इस तरह के हमलों का असर सिर्फ इजराइल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी पड़ सकता है, क्योंकि मिडिल ईस्ट पहले से ही तेल और ऊर्जा सप्लाई का केंद्र है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!