Petrol-diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर सरकार ने दिया बड़ा अपडेट, कहा- पैनिक बुकिंग से बचें
Edited By Radhika,Updated: 25 Mar, 2026 04:47 PM

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध वालों हालातों के बीच भारत के लोगों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय की जाइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने अपडेट देते हुए कहा कि कच्चे तेल की पर्याप्त मात्रा है। 100% रिफाइनरी चालू है।
Petrol-diesel Prices: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध वालों हालातों के बीच भारत के लोगों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय की जाइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने अपडेट देते हुए कहा कि कच्चे तेल की पर्याप्त मात्रा है। 100% रिफाइनरी चालू है। अफवाहों के चलते पैनिक होने से बचें। देश में पूर्ण मात्रा में पेट्रोल डीजल है इसलिए अफवाहों पर विश्वास न करें। इसके अलावा लोगों के लिए दूसरी राहत की खबर यह है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढोतरी नहीं की गई। PNG और ट्रांसपोर्ट सीएनजी देश में 100% अवेलेबल हैं।
<
>