ईरानी नौसेना कमांडर की दो टूकः USS Abraham Lincoln पर कड़ी नजर, रेंज में आया तो तबाही कंफर्म

Edited By Updated: 25 Mar, 2026 05:22 PM

uss abraham lincoln will be targeted if it enters missile range  iranian navy

ईरान ने USS Abraham Lincoln को खुली चेतावनी दी है कि मिसाइल रेंज में आते ही उसे निशाना बनाया जाएगा। Donald Trump के नरम रुख के बीच तेहरान ने साफ कर दिया है कि सैन्य जवाब देने में कोई हिचक नहीं होगी।

International Desk: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका को सीधी सैन्य चेतावनी दे दी है। ईरानी नौसेना के कमांडर ने कहा है कि USS Abraham Lincoln पर लगातार नजर रखी जा रही है और अगर यह ईरान की मिसाइल रेंज में आया, तो इसे निशाना बनाया जाएगा और इसकी तबाही कंफर्म है।ईरानी नौसेना प्रमुख शाह्राम ईरानी ने कहा कि उनकी सेना पूरी तरह तैयार है और किसी भी खतरे का जवाब तुरंत दिया जाएगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य गतिविधियां तेज हो रही हैं।

 

ईरान के सैन्य प्रवक्ता इब्राहिम ज़ोलफाकारी ने भी अमेरिका पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमेरिका की “रणनीतिक ताकत” अब “रणनीतिक हार” में बदल चुकी है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अब क्षेत्र में स्थिरता ईरान की सैन्य ताकत के दम पर ही तय होगी।यह बयान Donald Trump के उस फैसले के बाद आया है, जिसमें उन्होंने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले के लिए दिए गए 48 घंटे के अल्टीमेटम से पीछे हटने का संकेत दिया था। ईरान ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर उस पर हमला हुआ तो वह पूरे क्षेत्र के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाएगा।

 

ईरान ने अमेरिका के उस दावे को भी खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है। तेहरान का कहना है कि कोई आधिकारिक बातचीत नहीं हुई है और अमेरिका सिर्फ “प्रचार” कर रहा है। ईरानी प्रवक्ता ने तंज कसते हुए कहा कि अमेरिका “खुद से ही बातचीत कर रहा है” और उसके अंदरूनी हालात भी ठीक नहीं हैं। यह बयान दोनों देशों के बीच गहरे अविश्वास को दिखाता है। कुल मिलाकर, हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। एक तरफ बातचीत की बात हो रही है, तो दूसरी तरफ खुलेआम सैन्य धमकियां दी जा रही हैं। ऐसे में मिडिल ईस्ट में किसी बड़े टकराव का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!