लव राशिफल 12 नवंबर- ये दिल तुम बिन कहीं लगता नहीं

Edited By Updated: 12 Nov, 2026 06:48 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)  आज साथी आपकी जरूरतों को अनदेखा कर सेल्फिश बनकर खुद के सुख के बारे में ही सोचेंगे।

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)  आज साथी आपकी जरूरतों को अनदेखा कर सेल्फिश बनकर खुद के सुख के बारे में ही सोचेंगे। सिंगल को अकेले रह कर बोरियत महसूस होगी।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज अतीत में हुई गलतियों के लिए साथी को सफाई देना सार्थक होगा। सिंगल क्रश को छोड़कर घरवालों के कहने पर किसी अन्य से शादी का फैसला लेंगे।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज लाइफ पार्टनर से ज्यादा लव पार्टनर को चाहना लव लाइफ में तनाव लेकर आएगा। सिंगल पुरानी स्मृतियों को मस्तिष्क से निकाल कर नई शुरुआत करेंगे।  

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज सही तरीके और समय पर रोमांस की आग दोनों की दबी मोहब्बत को भड़काएगी। सिंगल अपने क्रश का ध्यान अपनी ओर खींचने का भरपूर यत्न करेंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)  शादी के बाद भी पहले लवर से मेलजोल रखना साथी को कतई गवारा नहीं होगा, सावधान रहें। सिंगल लम्बे समय तक ऐसा जीवन जी नहीं पाएंगे, जिसमें रोमांस न हो।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) साथी का एक स्पर्श तन-मन में लगी आग को बुझाने के साथ-साथ शारीरिक थकावट को भी दूर कर देगा। सिंगल क्रश से किए किसी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज प्यार-मोहब्बत को छोड़ साथी के साथ अन्य विषय पर बात करेंगे, जिससे इमोशनल बॉन्डिंग स्ट्रांग होगी। सिंगल मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए फैमिली साथ समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ कुछ बेहतरीन पल बिताने का मौका मिलेगा, रोमांस ताजा होगा। सिंगल के स्ट्रॉन्ग रिश्ते की शुरुआत होगी, जो उम्र भर रहेगा।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी किसी तीसरे की बातों में आकर आप पर शक कर सकते हैं। सिंगल अपने जीवन कोफिर से महकाने की कोशिश करेंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज अपने रिश्ते की तंदुरुस्ती के लिए छुट्टियों का प्लान बनाएंगे। अन्य अपने साथी के इश्क में खोए रहेंगे। सिंगल को महसूस होगा जीवन में रोमांस का होना कितना जरूरी है। 

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope)  आज प्यार के सुखद एहसास को महसूस करेंगे लेकिन एक्स की यादें भी पीछा नहीं छोड़ेंगी। अन्य रोमांस का खूब मजा लूटेंगे। सिंगल अपने इश्क की भावनाओं को उजागर करने का मन बनाएंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज पार्टनर की तरफ से प्यार के शुभ संकेत मिलेंगे। अंतरंग संबंधो का दिल खोलकर मजा लेंगे। सिंगल का मन प्यार पाने को तरसेगा लेकिन अभी डबल होना थोड़ा मुश्किल है।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!