Magh Gupt Navratri: साल 2024 में कब से शुरू हो रहे हैं माघ गुप्त नवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Feb, 2024 10:41 AM

magh gupt navratri

सनातन धर्म में नवरात्रि को सबसे पवित्र पर्व माना जाता है। नवारात्रि में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार साल में 4 नवरात्रि आते हैं। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा दो

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
   
Magh Gupt Navratri: सनातन धर्म में नवरात्रि को सबसे पवित्र पर्व माना जाता है। नवारात्रि में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार साल में 4 नवरात्रि आते हैं। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रि भी होती हैं। एक माघ और एक आषाढ़ के महीने में पड़ते हैं। चैत्र और शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है, वहीं गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है। तांत्रिक और अघोरियों के लिए गुप्त नवरात्रि बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। तंत्र-मंत्र की विद्या और साधना के लिए गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व है। तो आइए जानते हैं माघ गुप्त नवरात्रि 2024 की डेट, मुहूर्त और महत्व।

PunjabKesari Magh Gupt Navratri
Magh Gupta Navratri 2024 date माघ गुप्त नवरात्रि 2024 डेट
माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक गुप्त नवरात्रि मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार इस साल माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 10 फरवरी 2024 दिन शनिवार से हो रही है। वहीं इसका समापन 18 फरवरी 2024 दिन रविवार को होगा।

PunjabKesari Magh Gupt Navratri
Magh Gupta Navratri auspicious time माघ गुप्त नवरात्रि शुभ मुहूर्त
माघ गुप्त नवरात्रि प्रतिपदा तिथि- 10 फरवरी 2024 दिन शनिवार की सुबह 04 बजकर 28 मिनट से 11 फरवरी दिन रविवार की रात्रि 12 बजकर 47 मिनट तक।

PunjabKesari Magh Gupt Navratri
घटस्थापना शुभ मुहूर्त- 10 फरवरी 2024 दिन शनिवार की सुबह 08 बजकर 45 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 10 मिनट तक।

PunjabKesari Magh Gupt Navratri
Importance of Magh Gupta Navratri माघ गुप्त नवरात्रि का महत्व
माघ नवरात्रि जिसे गुप्त नवरात्रि भी कहा जाता है। इस दिन दस महाविद्याओं की पूजा बहुत ही गुप्त तरीके से की जाती है। इस दौरान तांत्रिक, साधक और अघोरी तंत्र-मंत्र की सिद्धि पाने के लिए गुप्त साधना करते हैं। कहा जाता है कि इस दिन गुप्त नवरात्रि की पूजा और व्रत को गुप्त रखना चाहिए। मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि के दौरान किए गए पूजा और अनुष्ठान को जितना गुप्त रखा जाता है, उतनी ही जल्दी साधक की मनोकामना पूर्ण होती है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!