Bach Baras 2026 Date : कब मनाई जाएगी बछ बारस, जानें 2026 की सही डेट, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

Edited By Updated: 05 Sep, 2026 01:39 PM

bach baras 2026 date

हिंदू धर्म में बछ बारस द्वादशी का पर्व का बहुत खास महत्व है। हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को बछ बारस द्वादशी का पर्व भक्ति और उत्साह के साथ मानाया जाता है। बछ द्वादशी को नंदिनी व्रत और गोवत्स द्वादशी के नाम से भी जाना जाता है।

Bach Baras 2026 Date : हिंदू धर्म में बछ बारस द्वादशी का पर्व का बहुत खास महत्व है। हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को बछ बारस द्वादशी का पर्व भक्ति और उत्साह के साथ मानाया जाता है। बछ द्वादशी को नंदिनी व्रत और गोवत्स द्वादशी के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि इस दिन गौ माता और उनके बछड़े  की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। यह व्रत मुख्य रूप से माताएं अपनी संतान की लंबी आयु. उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए रखती है। तो आइए जानते हैं बछ बारस द्वादशी के शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व के बारे में-

बछ बारस तिथि और  शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, द्वादशी तिथि का प्रारंभ 7 सितंबर को शाम 5 बजकर 03 मिनट पर होगी और द्वादशी तिथि का समापन 8 सितंबर को दोपहर 2 बजकर 42 मिनट पर होगा। वर्ष 2026 में बछ बारस का पर्व सोमवार, 7 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन प्रदोष काल पूजा मुहूर्त शाम 6 बजकर 36 मिनट से रात 8 बजकर 53 मिनट कर रहेगा। 

बछ बारस धार्मिक महत्व  
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। बछ बारस के दिन गाय और उसके बछड़े का पूजन करने से भगवान श्री कृष्ण की असीम कृपा प्राप्त होती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से किया गया व्रत संतान पर आने वाले सभी संकटों को हर लेता है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!