Maha Shivratri: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पत्नी सहित महाशिवरात्रि पर की पूजा-अर्चना

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 09 Mar, 2024 07:58 AM

maha shivratri

चंडीगढ़/जालंधर (धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अपनी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ मोहाली

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

चंडीगढ़/जालंधर (धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अपनी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ मोहाली के फेस-11 स्थित शिव मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भगवान शिव से पंजाब तथा पंजाबियों की समृद्धि व विकास के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि पंजाब सरकार लगातार लोगों के जन कल्याण के लिए अग्रसर है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के महान पर्व पर वह समूचे देशवासियों को शुभकामनाएं देते हैं। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सभी धर्मों व वर्गों का सम्मान करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सी.एम. का पदभार संभालने के बाद उनका एकमात्र उद्देश्य पंजाब व पंजाबियों को समृद्धि के मार्ग पर ले जाते हुए ‘रंगला पंजाब’ का निर्माण करना है। ‘रंगला पंजाब’ हम तभी बनाने में कामयाब होंगे जब लोगों का सहयोग सरकार के साथ रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपनी ओर से पंजाब का भला करने के लिए कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को दोशाला देकर सम्मानित किया गया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!