Mahashivratri 2020: शिव अभिषेक में इन चीज़ों का इस्तेमाल करना न भूलें

Edited By Jyoti,Updated: 13 Feb, 2020 11:17 AM

mahashivratri 2020 special abhishek vidhi in hindi

बात अगर शिव जी की हो तो इनका अभिषेक करना तो सबसे ऊपर आता है। शास्त्रों के अनुसार भोलेनाथ को प्रसन्न करने के सबसे बेस्ट तरीका इनके लिंग रूप यानि इनके शिवलिंग का अभिषेक करना है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
बात अगर शिव जी की हो तो इनका अभिषेक करना तो सबसे ऊपर आता है। शास्त्रों के अनुसार भोलेनाथ को प्रसन्न करने के सबसे बेस्ट तरीका इनके लिंग रूप यानि इनके शिवलिंग का अभिषेक करना है। यही कारण है महाशिवरात्रि के खास अवसर पर भगवान शंकर के भक्त विधि-वत अभिषेक करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शिव जी के कई प्रकार के अभिषेक का वर्णन किया गया है। मगर बहुत कम लोग हैं जिन्हें इनके अभिषेक की सही विधि पता है। जिस कारण वो इनकी कृपा से वंचित रह जाते हैं। मगर क्योंकि उन्हें ये नहीं पता चलता कि वो गलती कहां कर रहे हैं, इसलिए वो अधूरी जानकारी के साथ ही शिव जी की पूजा करने में लगे रहते हैं। 21 फरवरी,2020 को अगर आप आप भी शिव जी प्रसन्न करने के लिए उनका अभिषेक करने का सोच रहे हैं तो बता दें इससे पहले आप एक बार आगे दी गई बातों को अच्छे से पढ़े। क्योंकि शिव अभिषेक में निम्न चीज़ों का उपयोग न किया जाए तो पूजा अधूरी मानी जाती है।
PunjabKesari, Mahashivratri 2020, Mahashivratri 2020 Special Abhishek, Shiv Abhishek, शिव अभिषेक, Mahashivratri, Mahashivratri 2020 calendar, महाशिवरात्रि 2020, महाशिवरात्रि, शिव जी, Lord Shiva, Mahashivratri 2020 puja vidhi, Mahashivratri puja date 2020, Shivlinga, Hindu Shastra, Hindu Vrat or tyohar
शिव जी की कृपा पाने के लिए भोले बाबा महादेव को प्रसन्न करने के लिए शिवरात्रि के दिन इस साल ये 10 शिवाभिषेक ज़रूर करें-
ज्योतिष शास्त्र में भगवान शिव के अभिषेक से जुड़ी विधि बताई गई हैं, जिनमें ऐसी चीज़ों का जिक्र का गया है, जिनका उपयोग करना अति आवश्यक होता है। इसके अलावा शिव पुराण के अनुसार आगे बताई जानें वाली चीजों से शिवलिंग का अभिषेक स्नान करने से जातक की सभी तरह इच्छाएं पूरी होती हैं।

शहद- जो जातक महाशिवरात्रि के दिन शिव जी का शहद से अभिषेक करता है उसकी वाणी में मिठास आने लगती है।

गाय का दूध- गाय के दूध से अभिषेक करने से व्यक्ति को शिव शंकर से उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

गाय के दूध से बना शुद्ध दही- फाल्गुन माह की चतुर्थी तिथि यानि महाशिवरात्रि के पावन दिन शिव जी का दही से अभिषेक करने से व्यक्ति के स्वभाव में गंभीरता आने लगती है।

गाय का दूध से बना शुद्ध घी- शिवलिंग पर गाय के शुद्ध घी से अभिषेक करने से व्यक्ति के शरीर में दिव्य शक्ति का संचार होता है।
PunjabKesari, Ghee, घी
चंदन का सुंगधित ईत्र- चंदन के सुंगधित ईत्र से शि‍व जी का अभिषेक करने से विचारों में पवित्र आती हैं।

शुद्ध चंदन- जो जातक महाशिवरात्रि के दिन शुद्ध चंदन से भोलेनाथ का अभिषेक करता है उसका व्यक्तित्व आकर्षक होने लगता है तथा उसे समाज में मान-सम्मान प्राप्त होने लगता है।

शुद्ध केसर- महाशिवरात्र के दिन शुद्ध केसर से शिव जी का अभिषेक करने से व्यक्ति में सौम्यता आने लगती है।

गंगाजल- जो जातक शिवरात्रि पर गंगाधर भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक करके उन्हें भांग का भोग लगाता है उसके मन के विकार और बुराइयां दूर होने लगती हैं।

शक्कर- महाशिवरात्रि के पवित्र दिन त्रिलोनाथ शिव शंभू सबके स्वामी का अगर शक्कर से अभिषेक किया जाए तो जीवन में सुख-समृद्धि में बढ़ती है।
PunjabKesari, Sugar,jaggery powder
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!