Mahashivratri 2021: पटना में शिवभक्तों ने गंगा नदी के किनारे NIT घाट मंदिर में किए दर्शन

Edited By Jyoti,Updated: 11 Mar, 2021 02:50 PM

mahashivratri 2021

आज यानि 11 मार्च 2021 को देश भर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन मास के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज यानि 11 मार्च 2021 को देश भर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन मास के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्रियों के अलावा इस वर्ष महाशिवरात्रि पर विशेष योग बन रहा है। शिव योग के साथ-साथ इस दौरान सिद्ध योग भी बन रहा है। मान्यता है कि इस दिन जलाभिषेक करने से शिव भक्तों पर शिव भगवान की कृपा बरसती है तथा उनकी कृपा से शिव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार, महाशिवरात्रि पर्व पर त्रयोदशी व चतुर्दशी में जलाभिषेक का विधान बताया गया है।बता दें त्रयोदशी तिथि 10 मार्च को दोपहर बाद 2.40 मिनट से शुरू होकर और 11 मार्च को 2.40 बजे तक रहेगी, जिसके ठीक बाद चतुर्दशी प्रारंभ होगी। 

महाशिवरात्रि में सुबह से ही जलाभिषेक का कार्यक्रम शुरू हो गया है। शिवालयों में त्रयोदशी का जलाभिषेक सुबह 4.01 बजे शुरू होकर पूरा दिन चलेगा।
महाशिवरात्रि पर पटना में शिवभक्तों ने गंगा नदी के किनारे NIT घाट मंदिर के दर्शन किए और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। वहीं महाशिवरात्रि पर महादेव श्रद्धालुओं का जमघट लगा हुआ है। दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। शिवालयों के कपाट मंगल आरती के बाद खुले तो दर्शन करने वालों की भारी भीड़ उमड़ आई। हर हर महादेव से पूरा वातावरण गूंज उठा तो वहीं भक्तों ने भगवान शिव से कई तरह की मदद भी मांगी। 

पंडित जी का कहना है कि आज के दिन पूजा पाठ करने से  शिव खुश होते हैं और आशीर्वाद देते हैं। घाट के किनारे एसडीआरएफ की टीम भी तैनात की गई और पटना नगर निगम के अधिकारी भी गंगा घाट के किनारे पहुंचकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए, पंजाब केसरी के संवाददाता संजीव ने घाट का जायजा भी लिया। आज यानि 11 मार्च 2021 को देश भर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है. हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन मास के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!