Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Jul, 2026 02:00 PM
Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (15 से 21 जुलाई तक) के दौरान 2 सितारों की पोजीशन में तबदीली होती है। कर्क राशि पर चल रहा गुरु अस्त होता है तथा सूर्य अपनी राशि बदलकर मिथुन राशि को छोड़कर कर्क राशि पर प्रवेश करता है।
Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (15 से 21 जुलाई तक) के दौरान 2 सितारों की पोजीशन में तबदीली होती है। कर्क राशि पर चल रहा गुरु अस्त होता है तथा सूर्य अपनी राशि बदलकर मिथुन राशि को छोड़कर कर्क राशि पर प्रवेश करता है। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण ग्रह योग में बदलाव होता है। टूटते-बनते ग्रह योग को देखने से मालूम देता है कि सप्ताह के दौरान मार्कीट एक नए रुख को पकड़ सकती है। बीच में शुक्र, सूर्य, नक्षत्र पर तथा गुरु नक्षत्र के चरण पर अपनी स्थिति चेंज कर अच्छी घटाबढ़ी का भी संकेत देते हैं इसलिए लिमिट में काम करने वालों को रिस्क का खतरा कम होगा।
यूं तो 16 जुलाई के उपरांत भी तेजी दिखती है फिर भी इस तेजी की निर्भरता 16 जुलाई रात साढ़े ग्यारह बजे के बाद या 17 जुलाई को तेजी का झटका आने पर ही होगी। वैसे 15 जुलाई शाम सात बजे के बाद तथा 16 जुलाई रात साढ़े ग्यारह बजे के बाद या 17 जुलाई को एकतरफे झटके आने की आशा।
तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल, तेल, बिनौला, अरंडी, खल, सींगदाना, मेंथा, पिपरामैंट, अन्य तेल पदार्थों, वनस्पति इत्यादि में 15 जुलाई सायं सात बजे के बाद तेजी के झटका में मंदा का रिएक्शन, 16 जुलाई शाम सात बजे के बाद मंदे का रिएक्शन। 16 जुलाई रात 11.30 बजे के बाद या 17 जुलाई को जो रुख बना वह आगे सप्ताहांत तक जारी रहेगा। बीच में 20 जुलाई खुलते बाजार तथा फिर प्रात: 11.30 बजे के बाद मजबूती का रिएक्शन संभावित है। कॉटन, पटसन, रुई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े तथा यार्न इत्यादि में 15, 16 जुलाई को घटाबढ़ी, 17 तारीख से तेजी रहने की आशा। शेयर मार्कीट में 16,17 जुलाई दोनों दिन एक तरफे झटके संभावित हैं। 17 जुलाई वाला असर आगे बना रहेगा, 20 तारीख को खुलते बाजार तथा फिर प्रात: 11.30 बजे के बाद मजबूती का रिएक्शन।
सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य पत्थरों, बहुमूल्य धातुओं में 15 जुलाई सायं सात बजे के बाद तथा 16 जुलाई रात 11.30 के बाद बाजार रुख पर नजर रखें, 16 तारीख रात 11.30 के बाद या 17 तारीख को तेजी बनने पर आगे तेजी चलेगी। 20 तारीख को खुलते बाजार तथा प्रात: 11.30 के बाद जोरदार उठापटक होगी। गुड़, चीनी, शक्कर तथा अन्य मीठी रसदार वस्तुओं में 15, 17, 20 तारीख को जोरदार हलचल।
गेहूं, गवारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, मास तथा अन्य अनाज पदार्थों एवं दालों इत्यादि में 17 जुलाई के रुख को देख कर आगे काम करें। हाजिर मार्कीट में बिकवाल इस सप्ताह भी खामोश तथा असक्रिय सा नजर आएगा जबकि 16 तारीख के बाद लवाल सरगर्म दिखेगा तथा खरीदारी के काम में व्यस्त नजर आएगा।